फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi inaugurates defence expo 2018 in chennai

PM मोदी ने चेन्नई में किया रक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन, कांग्रेस पर साधा निशाना

Fri, 13 Apr 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
pm modi inaugurates defence expo 2018 in chennai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चेन्नई में रक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने डिफेंस एक्सपो में कहा कि वह ये देखकर खुश हैं कि एक्सपो में 500 से अधिक देशी और 150 से ज्यादा विदेशी कंपनियों ने हिस्सा लिया है। जिसमें 40 से अधिक देशों ने अपने प्रतिनिधियों को यहां भेजा है। उन्होंने कहा हमारी सरकार जितनी वचनबद्ध शांति के लिए है उतनी ही वचनबद्ध देश की रक्षा के लिए भी है। सरकार ने सेना को हर तरह से मजबूत करने के लिए हथियारों के निर्माण में पिछले दिनों बहुत काम किया है। इसमें रक्षा उत्पादन के लिए लाइसेंस देना, एफडीआई और एक्सपोर्ट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार दो रक्षा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाएगी जिनमें से एक कॉरिडोर तमिलनाडु और दूसरा यूपी में बनेगा।    

विज्ञापन


कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने इशारों ही इशारों में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सेना को बुलेटप्रूफ जैकेट्स की आवश्यकता थी जो कई सालों तक लंबित रही। लेकिन एनडीए की सरकार ने सेना की उस आवश्यकता को भी पूरा किया। सरकार ने सेना को ताकतवर बनाने के लिए उनकी हर आवश्यकता पर ध्यान दिया और कड़े फैसले लिए। उन्होंने कहा देश की रक्षा करने वाली सेना की मजबूती के लिए उन्होंने 110 फाइटर एयरक्राफ्ट्स के लिए भी करार किया है। 

विज्ञापन

मोदी को दिखाए काले झंडे

pm modi inaugurates defence expo 2018 in chennai

मेक इन इंडिया के तहत बनेंगे यूएस-एयरक्राफ्ट 

भारतीय नौसेना और वायु सेना की मजबूती के लिए देश में यूएस-एयरक्रॉफ्ट बनाए जाएंगे। इनकी खासियत यह है कि ये नदी और समुद्र से टेक ऑफ और लैंडिंग करने में सक्षम होगा। यह एयरक्राफ्ट भारत में मेक इन इंडिया की नीति के तहत बनाए जाएंगे। एक्सपो में महिंद्रा ग्रुप ने एयरक्राफ्ट बनाने का एलान किया जिसके लिए कंपनी ने जापानी कंपनी शिनमायवा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया है। इस करार के तहत देश में ही जमीन और जल से उड़ान भरने में सक्षम यूएस-2 एयरक्राफ्ट्स का निर्माण किया जाएगा। यह एयरक्राफ्ट 3 मीटर ऊंची समुद्री लहरों में भी ऑपरेशन कर पाएंगे। इसके अलावा महिंद्रा ने इजराइली कंपनी एयरोनॉटिक्स के साथ भी एक एग्रीमेट साइन किया है।

मोदी के खिलाफ चेन्नई में नारे

कावेरी विवाद को लेकर प्रदर्शकारियों ने मोदी को चेन्नई एयरपोर्ट से निकलते ही काले झंडे और काले गुब्बारे दिखाए। इन झंडों और गुब्बारों पर 'मोदी गो बैक' के नारे लिखे हुए थे। इसके साथ ही तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम करुणानिधि ने भी मोदी की यात्रा का विरोध करते हुए काले कपड़े पहने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed