फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi in loksabha updates, PM modi on dr. BR ambedkar, Winter Session 2024 75 Years Of Constitution

Lok Sabha: पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा- बाबा साहेब की बात कर रहा हूं, इतना वीडियो कट करके घुमाना मत

Sat, 14 Dec 2024 07:59 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 14 Dec 2024 07:59 PM IST
सार

लोकसभा में संविधान के गौरवशाली 75 वर्ष के मौके पर चर्चा में भाग लेते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस के साथ-साथ पूरे विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। चर्चा पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा- बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की बात कर रहा हूं, इतना वीडियो कट करके मत घुमाना।

विज्ञापन
PM Modi in loksabha updates, PM modi on dr. BR ambedkar, Winter Session 2024 75 Years Of Constitution
पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज - फोटो : संसद टीवी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संविधान अपनाने के 75 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि 55 वर्षों तक एक ही परिवार का शासन रहा, और इसी दौरान संविधान पर लगातार प्रहार किए। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब की बात का जिक्र भी किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं बाबा साहेब की की बात कर रहा हूं, इतना वीडियो कट करके मत घुमाना।
विज्ञापन


इतना वीडियो कट करके मत घुमाना- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा- समान नागरिक संहिता...UCC का विषय भी संविधान सभा के ध्यान में था। वहां लंबी चर्चा हुई, बहस के बाद निर्णय हुआ कि अच्छा होगा कि जो सरकार चुन कर आए, वो इस पर निर्णय करे। धार्मिक आधार पर बने पर्सनल लॉ को खत्म करने की बाबा साहेब ने भी जोरदार वकालत की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'हम यूसीसी को लागू करने के लिए पूरी ताकत से लगे हैं'
पीएम मोदी आगे ने कहा कि संविधान सभा में समान नागरिक संहिता को लेकर गहन चर्चा की गई थी। बाबा साहब आंबेडकर ने कहा था कि धार्मिक आधार पर बने पर्सनल लॉ को खत्म करने की जरूरत है। मुंशी जी ने तब कहा था कि समान नागरिक संहिता देश की एकता के लिए अनिवार्य है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार यूसीसी लाने की बात कही है। हम इसे लागू करने के लिए पूरी ताकत से लगे हैं। कांग्रेस के लोग संविधान निर्माताओं की भावना का अनादर कर रहे हैं। उनके लिए संविधान राजनीति का हथियार है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed