{"_id":"6544f6d889a9636d3d0ddfc5","slug":"pm-modi-held-talks-with-uae-president-mohammed-bin-zayed-on-situation-in-central-asia-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से पीएम मोदी ने की बात, यूएई के राष्ट्रपति के साथ भी की चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से पीएम मोदी ने की बात, यूएई के राष्ट्रपति के साथ भी की चर्चा
Fri, 03 Nov 2023 07:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 03 Nov 2023 07:04 PM IST
सार
पीएम मोदी ने बताया कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के साथ अच्छी बातचीत हुई। पीएम ने लिखा कि आतंकवाद, बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और नागरिकों की जान के नुकसान पर गहरी चिंता साझा करते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी।
- फोटो : ANI
विस्तार
इस्राइल-हमास के बीच चल रही जंग के बीच डाउनिंग स्ट्रीट ने बताया कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शुक्रवार दोपहर को बताया कि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने इस्राइल और हमास संघर्ष पर चर्चा की। उन्होंने निर्दोष लोगों के जीवन की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की। डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता कॉल के रीडआउट ने बताया कि दोनों नेताओं ने हमास के हमले की निंदा की। दोनों नेताओं ने साफ किया कि हमास फलस्तीनी लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।
विज्ञापन
यूएई राष्ट्रपति से की बात
पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद के साथ वार्ता की है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने बताया कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के साथ अच्छी बातचीत हुई। पीएम ने लिखा कि आतंकवाद, बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और नागरिकों की जान के नुकसान पर गहरी चिंता साझा करते हैं। हम सुरक्षा और मानवीय स्थिति के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर सहमत हैं। एक टिकाऊ क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता सभी के हित में है।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर बातचीत इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच हुई है। पीएमओ ने भी इस बारे में एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी के ढांचे के भीतर विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती से जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
विज्ञापन