फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Gujarat visit He will gift projects worth ₹14000 crore to state here is full schedule

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: प्रधानमंत्री ने राहुल पर कसा तंज, कहा- अब आलू से सोना नहीं फ्रेंच फ्राइज बन रहा

Fri, 30 Oct 2026 12:49 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई अहमदाबाद
पीटीआई अहमदाबाद Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 30 Oct 2026 12:49 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 30 अक्टूबर (आज) से दो दिन के गुजरात दौरे पर पहुंच चुके हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने राज्य को 14 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दिया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
PM Modi Gujarat visit He will gift projects worth ₹14000 crore to state here is full schedule
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात के बनासकांठा में शुक्रवार से डेयरी क्षेत्र लंबी छलांग लगाने जा रहा है। 127 एकड़ में फैले बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने संस्थान की तस्वीरों के साथ अपनी शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने कहा कि यह केंद्र इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे विज्ञान और नवाचार का मेल हमारे किसानों के कल्याण को लगातार आगे बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, इससे डेयरी किसानों को प्रत्यक्ष रूप से कई बड़े व क्रांतिकारी लाभ मिलेंगे। यह केंद्र केवल आधुनिक तकनीक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह 'कांकरेज' जैसी भारत की प्रसिद्ध स्वदेशी नस्लों के संरक्षण व संवर्धन में अहम भूमिका निभाएगा।
Trending Videos

दो दिन के गुजरात दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य को करीब 14 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही कई योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के रूप में 19 हजार करोड़ रुपये जारी करेंगे। इसके अलावा दो नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। उनके दौरे में पशुपालन, खेती, सड़क, मेट्रो और पर्यटन से जुड़ी कई अहम योजनाएं शामिल हैं।

बनासकांठा से होगी दौरे की शुरुआत
प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह सबसे पहले गुजरात के बनासकांठा पहुंचेंगे। यहां वे भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक और इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) से जुड़ी प्रयोगशाला का दौरा करेंगे। इसके साथ ही भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर भी जाएंगे। करीब 127 एकड़ में फैला यह केंद्र पशुओं की नस्ल सुधारने और दूध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर देंगे श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता नगर पहुंचेंगे। यहां वे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के पहले गृहमंत्री को श्रद्धांजलि देंगे। इस साल सरदार पटेल की 151वीं जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भी प्रधानमंत्री शामिल होंगे। वे नर्मदा आरती में हिस्सा लेने के साथ एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

अहमदाबाद मेट्रो का होगा विस्तार
गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2ए और फेज-2बी की आधारशिला रखेंगे। फेज-2ए के तहत कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट तक छह किलोमीटर से अधिक लंबा मेट्रो मार्ग बनाया जाएगा। इस रास्ते में पांच स्टेशन होंगे। वहीं, फेज-2बी में गिफ्ट सिटी से शाहपुर तक 3.3 किलोमीटर से अधिक लंबा मेट्रो मार्ग तैयार होगा। इसमें तीन स्टेशन बनाए जाएंगे। इन दोनों परियोजनाओं से अहमदाबाद में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहतर होने और यात्रियों का सफर आसान होने की उम्मीद है।

अहमदाबाद-मेहसाणा हाईवे होगा चौड़ा
सड़क यातायात को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री अहमदाबाद-मेहसाणा रोड यानी स्टेट हाईवे-41 को चौड़ा करने की परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। करीब 2,600 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क को चार लेन से बढ़ाकर आठ लेन किया जाएगा। इससे अहमदाबाद और उत्तर गुजरात के बीच आने-जाने में कम समय लगेगा। साथ ही सड़क पर वाहनों का दबाव घटेगा और सफर पहले से ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होगा।

हजारों आंगनवाड़ी केंद्रों को मिलेगी नई पहचान
महिलाओं और बच्चों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री गुजरात में 4,030 नए बाल-अनुकूल आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा तैयार हो चुके 361 केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। करीब 800 करोड़ रुपये की इस योजना से चार लाख से अधिक लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इन केंद्रों को बच्चों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जाएगा, ताकि उन्हें पढ़ाई, पोषण और शुरुआती देखभाल के लिए बेहतर माहौल मिल सके।

खेती और किसानों के लिए भी बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री कृषि बुनियादी ढांचा कोष के तहत पूरी हो चुकी 521 परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे। इन पर करीब 4,950 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इन परियोजनाओं में कोल्ड स्टोरेज, गोदाम, साइलो, कोल्ड चेन, पॉलीहाउस और ग्रीनहाउस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा फसल की सफाई, भंडारण और प्रसंस्करण से जुड़ी इकाइयां भी तैयार की गई हैं। इन सुविधाओं से किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने और सही समय पर बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे फसल की बर्बादी कम करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने का रास्ता भी खुलेगा।
 

भारत पर्व में दिखेगी देश की सांस्कृतिक झलक
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री एकता नगर में भारत पर्व 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह महोत्सव देश की विविध संस्कृति, परंपराओं और एकता की भावना को सामने लाएगा। इसमें अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कलाकार अपनी लोककलाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही क्षेत्रीय खानपान, हस्तशिल्प और पर्यटन स्थलों की झलक भी देखने को मिलेगी।

15 नवंबर तक चलेगा महोत्सव
भारत पर्व 15 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका मकसद देश के अलग-अलग हिस्सों की सांस्कृतिक पहचान को एक मंच पर लाना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस आयोजन से एकता नगर के साथ आसपास के इलाकों में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री इस दौरान रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का भी दौरा करेंगे। कुल मिलाकर उनका यह दौरा गुजरात में विकास कार्यों के साथ पर्यटन, कृषि और पशुपालन को नई गति देने पर केंद्रित रहेगा।

बनास डेयरी में रोड शो कर रहे पीएम मोदी
गुजरात के दो दिन के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनासकांठा पहुंच चुके है। यहां वह राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के गृह मंत्री व उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी के साथ बनास डेयरी परिसर में रोड शो कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को देखने के लिए दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ खड़ी है। प्रधानमंत्री भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। 
 

पीएम मोदी ने भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का किया दौरा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) के कैटल फार्म का दौरा किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी उनके साथ मौजूद रहे।
 

पीएम किसान उत्सव दिवस में शामिल हुए बिहार के सीएम
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त जारी होने के अवसर पर राज्यस्तरीय ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बता दें कि प्रधानमंत्री बनासकाठां से किसान सम्मान निधि जारी करेंगे। 
 

 

देहरादून में पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में आयोजित 'पीएम-किसान उत्सव दिवस' कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं पर जोर दिया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की अगली किस्त जारी करेंगे, जिसके तहत देशभर के पात्र किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी।
 

 

पीएम मोदी ने गुजरात में 325 करोड़ रुपये के बोवाइन ब्रीडिंग सेंटर का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी में 325 करोड़ रुपये की लागत से बने भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) का उद्घाटन किया। 127 एकड़ में फैले इस केंद्र की स्थापना बनास डेयरी ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के तकनीकी मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन के सहयोग से की है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और बनास डेयरी के अध्यक्ष एवं गुजरात विधानसभा के स्पीकर शंकर चौधरी भी मौजूद रहे। केंद्र में इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) और एम्ब्रियो ट्रांसफर जैसी आधुनिक तकनीकों के जरिए कांकरेज, गिर, साहीवाल और थारपारकर जैसी देसी गायों तथा मेहसाणा, बन्नी, जाफराबादी और मुर्रा जैसी भैंसों की नस्लों में सुधार किया जाएगा। यहां हर साल 25 हजार उच्च गुणवत्ता वाले भ्रूण तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही पशुपालकों को किफायती दरों पर बेहतर गुणवत्ता वाले सीमन, भ्रूण और प्रजनन संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल से कम पशुओं के जरिए अधिक दूध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और पशुओं के रखरखाव पर बढ़ती लागत तथा चारे की कमी जैसी समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान बनास डेयरी की पांच अन्य प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
 

महिला डेयरी किसानों से मिले प्रधानमंत्री मोदी 
इस दौरान उन्होंने महिला डेयरी किसानों से मुलाकात की और उनके साथ संवाद किया। प्रधानमंत्री ने महिला किसानों से डेयरी व्यवसाय, पशुपालन और इससे जुड़ी गतिविधियों के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। यह संवाद डेयरी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को रेखांकित करता है।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किया पीएम का स्वागत
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान ₹14,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण करेंगे। साथ ही, पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के रूप में ₹19,000 करोड़ की राशि जारी करेंगे, जिससे देशभर के करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा।
 

'मोदी कहीं नहीं जाएंगे'
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बनासकांठा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर खरगे की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए संघवी ने कांग्रेस और उसके अध्यक्ष को जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मैं कांग्रेस और उसके अध्यक्ष से कहना चाहता हूं कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे।" संघवी के इस बयान को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और राजनीतिक भविष्य को लेकर कांग्रेस की आलोचना के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। जनसभा में उन्होंने स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की कि प्रधानमंत्री मोदी देश की राजनीति में मजबूती से बने रहेंगे।
 

पीएम ने गुजरात को दी हजारों करोड़ की सौगात 
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे के दौरान गुजरात में करीब 14 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी किया। वहीं, शनिवार को वह एकता नगर, केवड़िया में एकता परेड में शामिल होंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
 

'सभी जिलों के किसान हमारे साथ जुड़े'
बनासकांठा में जन रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश के सभी जिलों के किसान हमारे साथ जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि आज से 25 साल पहले जब मैं जब सीएम बना था तब भी मेरी पहली बड़ी रैली बनासकांठा में हुई थी और आज 25 साल बाद भी मेरी बड़ी जनसभा यहीं हो रही है। 

बनासकांठा में चारपाइयों पर बैठे लोग देख पीएम मोदी हुए हैरान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वहां की अनूठी व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को चारपाइयों पर बैठे देखकर देश के लोगों को आश्चर्य हो सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि बनासकांठा ने गांवों की पुरानी परंपराओं को फिर से जीवंत किया है। उन्होंने इस अनोखी पहल का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को इसकी जानकारी दी जाती, तो वे इसे विश्व रिकॉर्ड के रूप में स्वीकार कर लेते। प्रधानमंत्री ने चारपाइयों पर बैठकर कार्यक्रम में हिस्सा लेने की परंपरा को भारतीय ग्रामीण संस्कृति और विरासत से जोड़ते हुए इसकी खासियत बताई।
 

पीएम-किसान की एक और किस्त किसानों के खातों में पहुंची: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसानों के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि आज पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की एक और किस्त देशभर के किसानों के बैंक खातों में पहुंच गई है। पीएम मोदी ने किसानों को देश का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि हमारे किसान और अन्नदाता राष्ट्र की ताकत हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा किसानों को सशक्त बनाने और उनके हितों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों की आर्थिक मजबूती को सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि किसानों का सशक्तिकरण देश की प्रगति और समृद्धि के लिए बेहद जरूरी है।

'कृषि बजट 2013-14 के मुकाबले पांच गुना से ज्यादा बढ़ा'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए किसानों के कल्याण और सशक्तिकरण को विकसित भारत की मजबूती का आधार बताया। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं और उनकी सरकार ने हमेशा किसानों के हितों को प्राथमिकता दी है। पीएम मोदी ने बताया कि वर्ष 2013-14 की तुलना में देश का कृषि बजट अब पांच गुना से अधिक बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि योजना करोड़ों छोटे किसानों के जीवन का अहम हिस्सा बन गई है। प्रधानमंत्री के मुताबिक, आज करीब 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। पीएम मोदी ने किसान कल्याण को देश के समग्र विकास से जोड़ते हुए इसे सरकार की प्रमुख प्राथमिकता बताया।

'वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद नहीं होने दी खाद की कमी'
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के कारण उर्वरकों की कीमतों में भारी उछाल आया, लेकिन उनकी सरकार ने इसका बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों के हितों की रक्षा करना उसकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि खाद की बढ़ती कीमतों से किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने 16 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि किसानों को महंगे उर्वरकों की मार न झेलनी पड़े। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को राहत देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
 

'किसानों को मिले 26 करोड़ से अधिक सॉयल हेल्थ कार्ड'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि भारत की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उनकी सरकार ने खेती और पशुपालन को तकनीक से जोड़ने पर विशेष जोर दिया है। पीएम मोदी ने बताया कि आज तक किसानों को 26 करोड़ से अधिक सॉयल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जिससे उन्हें मिट्टी की गुणवत्ता और पोषक तत्वों की जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और इसमें महिलाओं, विशेषकर ग्रामीण बहनों की बड़ी भागीदारी है। प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले एक दशक में सरकार ने पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में विज्ञान एवं तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि कृषि, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से मजबूत बनाना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
 

PM Modi Gujarat visit He will gift projects worth ₹14000 crore to state here is full schedule
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
'कृषि हमारी संस्कृति का हिस्सा, खेती और पशुपालन को तकनीक से जोड़ रही सरकार'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि और पशुपालन क्षेत्र में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कृषि हमारी संस्कृति है और सरकार ने खेती के साथ-साथ पशुपालन को भी आधुनिक तकनीक से जोड़ा है। पीएम मोदी ने बताया कि देश में अब तक किसानों को 26 करोड़ से अधिक सॉयल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इससे किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता और उसकी जरूरतों के अनुसार खेती करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें महिलाओं की बेहद अहम भूमिका है। प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले एक दशक में सरकार ने पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में विज्ञान एवं तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों का आधुनिकीकरण ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और किसानों की समृद्धि के लिए जरूरी है।
 

'कुछ लोग देश को मुश्किल में देखना चाहते हैं'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधत करते हुए कहा कि आज देश का हर युवा, बहन और बेटी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों को यह पसंद नहीं है। कुछ लोग देश को मुश्किलों में देखकर खुश होते हैं और जब पूरा देश खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण पैदा हुई अनिश्चितताओं का सामना कर रहा है, तब वे उर्वरक और गैस की कमी को लेकर अफवाहें फैलाते हैं। इन लोगों का उद्देश्य केवल मोदी को बदनाम करना था। खाड़ी क्षेत्र में तनाव अभी भी जारी है, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने दुनिया भर में उर्वरकों की बढ़ती कीमतों का बोझ भारतीय किसानों पर नहीं पड़ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed