फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi expressed grief over the death of former Director General of DRDO VS Arunachalam

VS Arunachalam: डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, ट्वीट कर कही ये बात

Thu, 17 Aug 2023 10:46 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 17 Aug 2023 10:46 AM IST
सार

पीएम मोदी के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अरुणाचलम के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. वीएस. अरुणाचलम के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ।

विज्ञापन
PM Modi expressed grief over the death of former Director General of DRDO VS Arunachalam
VS Arunachalam - फोटो : Social Media

विस्तार

डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक वीएस अरुणाचलम का बुधवार को निधन हो गया। उन्हें साल 2015 में वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए DRDO के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा, 'डॉ. वीएस अरुणाचलम का निधन वैज्ञानिक समुदाय और रणनीतिक दुनिया में एक बड़ा खालीपन छोड़ गया है। उनके ज्ञान और अनुसंधान के प्रति जुनून की बहुत प्रशंसा की गई है। उन्होंने भारत की सुरक्षा को मजबूत में अहम योगदान दिया है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवारवालों के साथ हैं। ओम शांति।' 
विज्ञापन


पीएम मोदी के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अरुणाचलम के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. वीएस. अरुणाचलम के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। वह रक्षा, प्रौद्योगिकी और परमाणु मामलों पर कई लोगों के गुरु थे।


कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी सोक जताते हुए कहा कि राजा रमन्ना के बाद अरुणाचलम ने 1982-92 के दौरान एक दशक तक डीआरडीओ का मार्गदर्शन किया और उसे आकार दिया।

इंजीनियरिंग विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अरुणाचलम को उनके योगदान के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार (1980), पद्म भूषण (1985) और पद्म विभूषण (1990) से सम्मानित किया गया था। वह 1982-92 तक रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed