फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Direction Madigas Scheduled Castes communities Committee of Secretaries Cabinet Secretary chairman

पीएम मोदी का बड़ा निर्देश: कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में मडिगा और अनुसूचित जाति के लिए समिति गठित, जानिए मकसद

Fri, 09 Feb 2024 07:08 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 09 Feb 2024 07:08 PM IST
सार

पीएम मोदी ने सरकारी लाभ से वंचित समुदाय के लोगों के लिए बड़ा फैसला लिया है। उनके निर्देश पर कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। समिति मडिगा और अनुसूचित जाति के लोगों के दावों पर विचार के बाद अहम फैसले करेगी।

विज्ञापन
PM Modi Direction Madigas Scheduled Castes communities Committee of Secretaries Cabinet Secretary chairman
केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में सचिवों की एक समिति का गठन किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने भारत सरकार के सूत्र के हवाले से बताया, इस समिति का मकसद मडिगा और अन्य ऐसे समूहों के लिए होने वाले फैसलों की जांच करना है। यह समिति अनुसूचित जाति समुदायों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा सकने वाले प्रशासनिक कदमों की जांच करेगी। बता दें कि मडिगा व अन्य जनजातीय समूहों ने केंद्र सरकार के पास भेजे अपने दावों में कहा है कि उन्हें सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ का उचित हिस्सा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

समिति गठित करने के लिए पीएम मोदी का आभार

PM Modi Direction Madigas Scheduled Castes communities Committee of Secretaries Cabinet Secretary chairman
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : Amar Ujala Digital
सूत्रों के मुताबिक सचिवों की समिति की दूसरी बैठक में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक राज्यों के मडिगा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुए। सचिवों ने इनसे मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सचिवों की समिति गठित करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

केंद्र और राज्य सरकारों की योजना असली लाभार्थियों तक पहुंचाने की अपील

PM Modi Direction Madigas Scheduled Castes communities Committee of Secretaries Cabinet Secretary chairman
सरकार की योजनाओं के लाभार्थी (फाइल / सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
सूत्रों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने समिति को मडिगा समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों और उनके सामने आने वाली कठिनाइयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सरकार से कहा कि सरकारी लाभ मडिगा और ऐसे समुदाय के दूसरे लोगों को भी समान रूप से मिलने चाहिए। केंद्र और राज्य सरकारों की सभी कल्याण और विकास योजनाओं का लाभ असली लाभार्थियों को दिलाने की अपील भी की गई।
विज्ञापन

समिति ने दिया आश्वासन- मुद्दों की जांच कर जरूरी उपाय करेंगे

एएनआई के मुताबिक सरकार के सूत्र ने बताया, केंद्र सरकार की इस उच्च स्तरीय समिति ने प्रतिनिधिमंडल की तरफ से उठाई गई चिंताओं पर मंथन किया। समिति ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सरकार नियमित रूप से समाज के अलग-अलग वर्गों के कल्याण से जुड़े मामलों की निगरानी और समीक्षा करती रहती है। समिति ने भरोसा दिलाया है कि उनके मुद्दों की जांच कर जरूरी उपाय किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed