फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi difficulty increased, youth organizations of thirteen parties created Morcha

पीएम मोदी की मुश्किल बढ़ी, तेरह दलों के युवा संगठनों ने बनाया मोर्चा

Tue, 04 Sep 2018 09:20 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Sep 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
PM Modi difficulty increased, youth organizations of thirteen parties created Morcha

भाजपा को मात देने के लिए विपक्षी दलों के बीच राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन बनाने की बात चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मुद्दे पर अभी किसी दल ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इसी बीच विपक्षी दलों के युवा संगठनों ने आपस में तालमेल बनाकर मोदी सरकार का विरोध करने का निर्णय लिया है। इससे राष्ट्रीय दलों के बीच प्राथमिक स्तर पर सहमति बनने के भी संकेत मिलते हैं। हालांकि अगले लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बीच तालमेल को लेकर खूब चर्चा चल रही है, लेकिन इन युवा संगठनों के साथ आने के मौके पर बहुजन समाज पार्टी का कोई भी प्रतिनिधि शामिल नहीं था।

विज्ञापन


आज मंगलवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित विपक्ष के तेरह दलों के नेताओं ने दिल्ली में मुलाकात की और आपसी सहमति से यूनाइटेड यूथ फ्रंट नाम से एक मोर्चे का गठन किया। इन सभी दलों के युवा कार्यकर्ता बुधवार को इस फ्रंट के बैनर तले एक राष्ट्रव्यापी आन्दोलन करेंगे जिसमें पेट्रोल, गैस, डीजल तेल की महंगी होती कीमतों को मुद्दा बनाया जाएगा। इसी मोर्चे के तहत बुधवार को ही राष्ट्रीय लोक दल मेरठ कमिश्नरी का घेराव करेगा। इसके अलावा 28 सितंबर को दिल्ली में एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी भी हो रही है जिसमें युवाओं की समस्याओं को केंद्र में रखा जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस की युवा शाखा इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस मोर्चे के गठन को एक बड़ी घटना बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर दलों में आपसी सहमति बनती है या नहीं, इससे ज्यादा जरुरी है कि हम साथ आकर जनता के मुद्दे उठा रहे हैं। यह पूछने पर कि क्या उनके बीच गठबंधन राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से बना है, केशव चंद यादव ने कहा कि उन्हें इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व से सहमति मिली है। उन्होंने बताया कि अभी भी कुछ दलों के नेता अपने व्यक्तिगत कारणों से इस मीटिंग में शामिल नहीं हो सके हैं, लेकिन उनके साथ आने का सहमति पत्र उनके पास मौजूद है और आने वाले समय में वे उनके साथ दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी दलों के युवा शाखाओं के बीच इस तरह का गठबंधन बनना इस अर्थ में महत्त्वपूर्ण है कि अक्सर राष्ट्रीय दलों में गठबंधन हो जाने के बाद भी निम्न स्तर पर कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल नहीं बन पाता था, जिससे गठबंधन का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता था। लेकिन इस बार युवा शाखाओं के बीच बन रहा तालमेल सरकार के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed