{"_id":"57edf6504f1c1b240e573f70","slug":"pm-modi-dares-to-go-where-ex-pm-atal-didn-t","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने वह कर दिखाया जो नहीं कर पाए थे वाजपेयी!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने वह कर दिखाया जो नहीं कर पाए थे वाजपेयी!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 30 Sep 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
nawaz modi
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 सितंबर को सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और उन्हें जानकारी दी सेना के जवान ऑपरेशन का अंजाम देकर सकुशल वापस लौट आए हैं। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मामले में पूर्व लोकप्रिय पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से आगे निकल गए। उड़ी आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार पर चोतरफा दबाव था कि वह पाकिस्तान को जवाब दें।
सरकार के भीतर से और विपक्ष से मांग हो रही थी कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आखिर सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा फैसला लिया। पीएम मोदी इस फैसले के साथ पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी से भी एक कदम आगे निकल गए हैं। दरअसल, 2001 में संसद पर हमले के बाद वाजपेयी पर भी ऐसे ही चोतरफा दबाव था कि वह सीमापार पाकिस्तान को उसकी सीमा में घुसकर जवाब दें, लेकिन उन्होंने एलओसी को पार न करने का फैसला किया था। उड़ी हमलों के बाद पीएम मोदी ने यह कर दिखाया है।

बीजेपी भी चाहती थी कार्रवाई
नरेंद्र मोदी
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, कुछ दिनों पहले ही बीजेपी के एक बड़े नेता ने कहा था, 'यह वक्त की जरूरत है कि पाकिस्तान को उड़ी हमले करने पर कुछ तो नुकसान उठा पड़े।' सेना के ऑपरेशन के सरकार के फैसले की तारीफ हो रही है और विपक्ष ने सरकार का पूरा समर्थन किया है। सेना के एलओसी पार आतंकियों पर कार्रवाई करने से मोदी सरकार की लोकप्रियता में भी इजाफा हो सकता है।