वाराणसी: पीएम मोदी के काफिले पर दो युवकों ने फेंके पर्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी का काफिला बीएचयू से निकलकर संकट मोचन, दुर्गा कुंड तिराहा होते हुए कबीर नगर में प्रवेश किया था। इसी दौरान कबीर नगर में ही सड़क किनारे भीड़ में खड़े दो युवकों ने पीएम के काफिले की सफारी के करीब आते ही दो पर्चे फेंके और भाग निकले।
पर्चों में नोटबंदी सहित अन्य मुद्दों पर विरोध जताया गया था। पर्चा फेंकने वाला एक आरटीआई कार्यकर्ता और उसका दोस्त बताया गया है। पूरी घटना का वीडियो वॉट्सएप पर वायरल होने के बाद पुलिस तक पहुंच गया है।
सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सख्त
उधर, डीरेका मैदान में खाना लेकर पहुंच रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं के झोले, पॉलीथिन और टिफिन की तलाशी में भी लापरवाही बरती गई। पुलिसकर्मी झुंड में आ रहे कुछ लोगों को चेक कर रहे थे तो इसी दौरान कुछ लोग आगे बढ़ जा रहे थे।
कबीर नगर से डीरेका मैदान तक सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने गंभीर रुख अख्तियार किया है। इस संबंध में एसएसपी नितिन तिवारी ने कहा कि दोनों युवक खुद के प्रचार के भूखे हैं। उन्होंने अपना नाम तो पर्चे में लिखा ही था, पर्चा फेंकने का वीडियो बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल किया। दोनों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इसी बीच सिगरा में पीएम को काला झंडा दिखाने के लिए भारतीय मानव पार्टी के अध्यक्ष मुक्तेश्वर सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया।