{"_id":"6256130f45d4e57d1717b7c3","slug":"pm-modi-congratulates-the-beneficiary-of-the-housing-scheme-by-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की चिठ्ठी: आवास योजना लाभार्थी को दी बधाई, कहा- सिर्फ ईंट-सीमेंट से ही नहीं, आकांक्षाओं से बनता है घर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी की चिठ्ठी: आवास योजना लाभार्थी को दी बधाई, कहा- सिर्फ ईंट-सीमेंट से ही नहीं, आकांक्षाओं से बनता है घर
Wed, 13 Apr 2022 05:32 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 13 Apr 2022 05:32 AM IST
सार
पीएम ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद परिवार को घर मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पर आगे बढ़ रही है। सुधीर जैसे नागरिकों के पत्र उन्हें इस दिशा में निरंतर काम करने की प्रेरणा व ऊर्जा देते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकान केवल ईंट और सीमेंट से बना ढांचा नहीं बल्कि इससे हमारी भावना और आकांक्षाएं जुड़ी होती हैं। यह हमें बेहतर कल का भरोसा जगाता है। पक्का मकान मिलने पर मध्य प्रदेश के सागर जिले के सुधीर कुमार जैन द्वारा लिखे पत्र के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह प्रोत्साहित करते शब्द उन्हें लिखे।
विज्ञापन
पीएम ने सुधीर को लिखा कि अपनी छत और अपना घर पाने की खुशी अनमोल होती है। सुधीर के पत्र से वे उनके संतोष को समझ सकते हैं। आशा है कि यह घर उनके परिवार के गरिमापूर्ण जीवन व दोनों बच्चों के बेहतर भविष्य का नया आधार बनेगा।
विज्ञापन
पीएम ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद परिवार को घर मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पर आगे बढ़ रही है। सुधीर जैसे नागरिकों के पत्र उन्हें इस दिशा में निरंतर काम करने की प्रेरणा व ऊर्जा देते हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों में प्रधानमंत्री आवास योजना
शहरी कुल आवास आवंटन 1,22,69,000
आवास जिनकी नींव डाली गई 97.02 लाख
आवास जिनका निर्माण पूर्ण 58.01 लाख
केंद्रीय सहयोग दिया जाएगा 2.03 लाख करोड़ रुपये
केंद्र से जारी राशि 1,18,020 करोड़ रुपये
कुल निवेश 8.31 लाख करोड़ रुपये
7 बार बदला मकान
सुधीर ने पीएम को बताया कि वे किराये के मकान को 7 बार बदल चुके थे। इसकी पीड़ा क्या होती है, वे समझते हैं। इसीलिए पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने पर उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं।