हरिवंश फिर चुने गए राज्यसभा के उपसभापति, हार पर मनोज झा बोले- तू मोहब्बत से कोई चाल...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जदयू सांसद हरिवंश नारायण सिंह एक बार फिर राज्यसभा के उपसभापति चुने गए। इस बात की घोषणा राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश को जीत की बधाई दी।
संसद में हरिवंश जी की निष्पक्ष भूमिका हमारे लोकतंत्र को मजबूत करती है
पीएम मोदी ने कहा, हरिवंश जी का जितना सम्मान मैं करता हूं, सदन का हर सदस्य उनका उतना ही सम्मान करता है। उन्होंने यह सम्मान कमाया है। संसद में उनकी निष्पक्ष भूमिका हमारे लोकतंत्र को मजबूत करती है।
हरिवंश जी के ऊपर जेपी का प्रभाव
उन्होंने आगे कहा, हरिवंश जी जयप्रकाश नारायण (जेपी) के गांव से आते हैं। उनके ऊपर जेपी का प्रभाव है। शालीनता से पेश आना उनकी कला है। हरिवंश जी जमीन से जुड़े हैं। उनकी घुट्टी में संतोष ही सुख है। हरिवंश जी ने चार दशक तक पत्रकारिता की।
I declare that Harivansh ji has been chosen as the deputy chairman of the Rajya Sabha: Rajya Sabha Chairman M.Venkaiah Naidu
— ANI (@ANI) September 14, 2020
A voice vote was conducted for the election of Rajya Sabha deputy chairman. https://t.co/WfOGvFHqxq pic.twitter.com/nBshcec7p6
सदन की कार्यवाही विषम परिस्थितियों में हो रही
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सदन की कार्यवाही विषम परिस्थितियों में हो रही है। ऐसे में यह कार्यवाही सही तरीके से चलती रहे, इसके लिए हमें सभापति और उपसभापति का सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि सदन में प्रोडक्टिविटी के साथ-साथ पॉजिटिविटी भी बढ़ी है।
कोरोना महामारी के बीच हुई संसद के मानसून सत्र की शुरुआत
कोरोना महामारी के बीच सोमवार से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो गई। पहले सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लोकसभा की कार्यवाही हुई और अब राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई। राज्यसभा में उपसभापति के पद के लिए चुनाव में एनडीए प्रत्याशी जदयू सांसद हरिवंश जीते। उनके खिलाफ विपक्ष ने मनोज झा को मैदान में उतारा था।
हरिवंश के चयन का गुलाम नबी आजाद ने किया स्वागत
एनडीए प्रत्याशी हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर कांग्रेस सासंद गुलाम नबी आजाद ने उन्हें शुभकामना दी है। आजाद ने कहा, यह दूसरी बार है जब वह (हरिवंश) सदन के उपसभापति चुने गए हैं। मैं उन्हें शुभकामना देता हूं। वह सभी दलों के सदस्यों के लिए निष्पक्ष रहे हैं।
This is the second time he has been elected as the deputy chairman of the House. I congratulate him. He has been just to members of all parties: Congress Rajya Sabha MP Ghulam Nabi Azad on the election of NDA's Rajya Sabha deputy chairman candidate Harivansh pic.twitter.com/TzLbKp2brL
— ANI (@ANI) September 14, 2020
'तू मोहब्बत से कोई चाल तो चल, हार जाने का हौसला है मुझमें'
उपसभापति के पद के लिए चुनाव हारने के बाद राजद सांसद मनोज झा ने कहा, यह दो व्यक्तियों के बीच का मामला नहीं था... अहमद फराज कहते हैं- तू मोहब्बत से कोई चाल तो चल, हार जाने का हौसला है मुझमें। बता दें कि मनोज झा राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव हरिवंश के खिलाफ लड़ा था।
This was not a matter between two individuals... Ahmad Faraz says - Tu mohabbat se koi chaal to chal, haar jaane ka hausala hai mujhme: RJD MP Manoj Jha who contested against Harivansh for Rajya Sabha Deputy Chairman post pic.twitter.com/3YugdDHy6M
— ANI (@ANI) September 14, 2020