नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी को पीएम मोदी ने भी दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम ने लिखा- अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने पर मैं अभिजीत बनर्जी को बधाई देता हूं। उन्होंने गरीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं एस्थर डल्फो और माइकल क्रेमर को भी नोबेल पुरस्कार जीतने पर बधाई देता हूं।
Congratulations to Abhijit Banerjee on being conferred the 2019 Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel. He has made notable contributions in the field of poverty alleviation.
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) October 14, 2019
मनमोहन ने भी दी बधाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी का नोबेल पुरस्कार के लिए चयन होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके लिए खुशी की बात है कि अर्थशास्त्र में एक बार फिर से एक भारतीय को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने जा रहा है।
सिंह ने बनर्जी को पत्र लिखकर कहा कि यह मेरे लिए खुशी और गर्व की बात है कि आप दूसरे भारतीय हैं जिन्हें अर्थशास्त्र में नोबेल मिला है। इससे पहले मेरे प्रिय मित्र प्रोफेसर आमर्त्य सेन को मिला था। मुझे इस बात की खुशी है कि आपकी पत्नी एस्थर डुफ्लो को भी आपके साथ संयुक्त रूप से नोबेल के लिए चुना गया है।
उन्होंने कहा कि मेरी ओर से आपको और दूसरे लोगों को बहुत बधाई। मुझे खुशी है कि अर्थशास्त्र के एक विद्यार्थी को सम्मानित किया जा रहा है।