फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi congratulated Rajnath Singh on his birthday, said- making the country's defense sector self-reliant

Rajnath Singh: पीएम मोदी ने राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- देश के रक्षा क्षेत्र को बना रहे आत्मनिर्भर

Thu, 10 Jul 2025 10:23 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 10 Jul 2025 10:23 AM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के भभुआरा गांव में हुआ था। वे देश के सबसे वरिष्ठ राजनेताओं में से एक हैं। उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत तमाम वरिष्ठ राजनेताओं ने बधाई दी। 

विज्ञापन
PM Modi congratulated Rajnath Singh on his birthday, said- making the country's defense sector self-reliant
पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : ANI

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देश के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने का उनका प्रयास सराहनीय है। उन्होंने अपने परिश्रमी स्वभाव और बुद्धिमत्ता से अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने अपनी मेहनती प्रकृति और बुद्धिमत्ता से अपनी अलग पहचान बनाई है। भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और हमारे सशस्त्र बलों को मज़बूत करने के उनके प्रयास सराहनीय हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'अब सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता का समय मिल सकता है', पीएम मोदी की स्वदेश वापसी पर कांग्रेस का तंज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह देश की सैन्य शक्ति को मजबूत करने और रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। 

गृह मंत्री ने एक्स पर लिखा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में आप देश की सैन्य शक्ति को निरंतर सुदृढ़ करने और रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। संगठन से लेकर सरकार तक, आपने सभी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है और सामाजिक जीवन जीने वालों को प्रेरणा दी है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजनाथ सिंह भारतीय राजनीति में आदर्शों, ईमानदारी और संयम के प्रतीक हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पांच दशकों से अधिक का आपका सार्वजनिक जीवन राष्ट्रनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और नैतिक राजनीति का एक ज्वलंत उदाहरण है। प्रभु श्री राम की कृपा आप पर बनी रहे। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करे।

ये भी पढ़ें: पांच देशों की यात्रा के बाद भारत लौटे पीएम मोदी, जानिए आठ दिवसीय दौरे की खास बातें

1974 में शुरू हुआ राजनीतिक सफर
राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 में उत्तर प्रदेश के भभुआरा गांव में हुआ था। वे देश के सबसे वरिष्ठ राजनेताओं में से एक हैं। उन्होंने 1974 में राजनीति में प्रवेश किया। अक्तूबर 2000 में वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इससे पहले नवंबर 1999 में, वे केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री थे। 2003 में केंद्र में कृषि मंत्री बने। भाजपा ने राजनाथ सिंह को 2013 से 1015 तक के कार्यकाल के लिए पार्टी अध्यक्ष चुना। 2014 में मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री बने और 2019 में उन्हें देश का रक्षा मंत्री बनाया गया। 2024 में जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए तीसरी बार केंद्र में सत्ता में आई, तब भी वह इस पद पर बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed