फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Chola Empire ancient roadmap for developed India strengthening army and searching opportunities vital

PM Modi: 'भारत के दुश्मन और आतंकियों के लिए दुनिया में कोई जगह सुरक्षित नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी

Sun, 27 Jul 2025 04:06 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरियालुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरियालुर Published by: बशु जैन Updated Sun, 27 Jul 2025 04:06 PM IST
सार

तमिलनाडु के अरियालुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत को निशाना बनाने वाले दुश्मनों और आतंकवादियों के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है। उन्होंने विकसित भारत के रोडमैप पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
PM Modi Chola Empire ancient roadmap for developed India strengthening army and searching opportunities vital
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु दौरे पर कहा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा को सर्वोपरि मानता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने देखा कि अगर कोई भारत की सुरक्षा और संप्रभुता पर हमला करता है, तो भारत उसे उसी की भाषा में जवाब देना जानता है। इस ऑपरेशन ने साफ कर दिया है कि अब भारत के दुश्मनों और आतंकवादियों के लिए दुनिया में कोई जगह सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि भारत के दुश्मनों के लिए, आतंकवादियों के लिए कोई पनाहगाह नहीं है। जब मैं हेलीपैड से यहां आया तो तीन-चार किलोमीटर की दूरी अचानक एक रोड शो में बदल गई और हर कोई ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा कर रहा था। ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे देश में एक नई जागृति और एक नया आत्मविश्वास पैदा किया है। दुनिया को भारत की ताकत का अहसास होना चाहिए।
विज्ञापन


चोल साम्राज्य विकसित भारत के लिए प्राचीन रोडमैप जैसा
पीएम मोदी ने कहा कि चोल काल में भारत ने जो आर्थिक और सैन्य ऊंचाइयां हासिल कीं, वे आज भी हमें प्रेरित करती हैं। उन्होंने प्राचीन भारत के राजाओं की दूरदर्शिता को रेखांकित करते हुए कहा कि राजराजा चोल ने एक शक्तिशाली नौसेना का निर्माण किया, जिसे राजेंद्र चोल ने और मजबूत किया। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए अवसरों की तलाश करनी होगी
पीएम मोदी ने कहा, चोल साम्राज्य विकसित भारत के लिए एक प्राचीन रोडमैप की तरह है। यह हमें बताता है कि अगर हमें 'विकसित भारत' बनाना है, तो हमें अपनी नौसेना, रक्षा बलों को मजबूत करना होगा और नए अवसरों की तलाश करनी होगी।

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/07/27/whatsapp-image-2025-07-27-at-35731-pm_6886097e8ba8b.jpeg
काशी से लाया गया गंगाजल चोल साम्राज्य की विरासत को करता है सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज काशी से गंगाजल एक बार फिर यहां लाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं काशी का जनप्रतिनिधि हूं और मेरा मां गंगा से विशेष जुड़ाव है। प्रधानमंत्री ने कहा कि चोल राजाओं के कार्य और उनसे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं एक भारत, श्रेष्ठ भारत के महायज्ञ को नई ऊर्जा नई शक्ति और नया उत्साह देती हैं। उन्होंने चोल सम्राटों की विरासत को भारत की एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया।

बृहदेश्वर मंदिर में की पूजा
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान बृहदेश्वर के चरणों में पूजा करने का सौभाग्य मुझे मिला। मैंने 140 करोड़ देशवासियों की भलाई और भारत की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की है। मेरी कामना है कि सभी को भगवान शिव का आशीर्वाद मिले। यह मंदिर चोल वंश की स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है और पीएम मोदी की यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का प्रतीक मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed