फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi chairs meeting to review COVID-19 situation and public health response 

कोरोना महामारी: पीएम मोदी ने कोविड-19 की स्थिति पर की समीक्षा बैठक, वैक्सीनेशन पर भी हुई चर्चा

Wed, 09 Mar 2022 09:51 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 09 Mar 2022 09:51 PM IST
सार

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,575 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं ताजा मामलों के साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या 46,962 हो गई है। 

विज्ञापन
PM Modi chairs meeting to review COVID-19 situation and public health response 
प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी। (file photo) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में कोविड-19 की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के मामले अब बेहद कम हो गए हैं। इस बीच टीकाकरण अभियान के तहत अधिकतर व्यस्कों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 

विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,575 नए मामले
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,575 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं ताजा मामलों के साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या 46,962 हो गई है। लगातार दूसरे दिन एक्टिव केस 50 हजार से कम रहे। सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 145 लोगों की मौत हुई है और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं कोरोना वायरस से अभी तक कुल 515,355 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।  

विज्ञापन


बीते 24 घंटे में 18.69 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज देने के साथ बुधवार सुबह तक देश का कोरोना टीकाकरण कवरेज 179.33 करोड़ तक पहुंच गया। कोरोना वायरस के खिलाफ 15 से 18 साल की उम्र के 75 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed