PM Modi Meets MPs: भाजपा और गठबंधन के सांसदों के साथ पीएम मोदी की बैठक; विपक्षी गठबंधन को लेकर कही यह बड़ी बात
एनडीए बैठक पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि यह गठबंधन पिछले 25 वर्षों से देश की सेवा कर रहा है और एनडीए की 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने ये बैठक की है।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के भाजपा व एनडीए सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने सभी सांसदों से जनता के बीच जाने और सरकार की कामों के बारे में बताने को कहा। इस दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं के गठबंधन I.N.D.I.A. को लेकर कहा कि विपक्ष ने सिर्फ चोला बदला है, चरित्र नहीं। चोला बदल लेने से चरित्र नहीं बदल जाता। यूपीए के चरित्र में कई दाग हैं, इसीलिए उन्हें अपना नाम बदलना पड़ा है।
#WATCH | Delhi: "This alliance is serving the nation for the past 25 years...PM chaired this meeting as NDA has completed 25 years...": BJP National General Secretary Tarun Chugh after attending the NDA meet pic.twitter.com/nRx7MNuRxL
— ANI (@ANI) July 31, 2023विज्ञापन
एनडीए बैठक पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि यह गठबंधन पिछले 25 वर्षों से देश की सेवा कर रहा है और एनडीए की 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने ये बैठक की है। वहीं, भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने बताया कि हम सांसद लोगों के पास जाएंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करेंगे। बैठक में 2024 के चुनाव की तैयारियों पर बातचीत हुई। इसके अलावा भाजपा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने हमें लोगों से मिलने के लिए कहा है। हम जितना अधिक लोगों के बीच रहेंगे और उनकी सेवा करेंगे, उतना बेहतर होगा।
#WATCH | "We (MPs) will go to the people and speak about the achievements of the central govt...in the meeting, talks were held on the preparations for the 2024 elections": Harnath Singh Yadav, BJP MP after attending the NDA meeting chaired by PM pic.twitter.com/hMPMvqUTD8
— ANI (@ANI) July 31, 2023
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 31 जुलाई से भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों से मिल रहे हैं। 10 अगस्त तक चलने वाली इन बैठकों में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके लिए भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के साथ बैठक के लिए एनडीए सांसदों के 10 समूह बनाए हैं।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि पहली बैठक में प्रधानमंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के सांसदों के साथ विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री के साथ इन सांसदों की बैठक सोमवार शाम छह बजे महाराष्ट्र सदन में हुई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में मौजूद रहे।
गडकरी, अमित शाह और राजनाथ सिंह पर अहम जिम्मेदारी
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की दूसरी बैठक पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के एनडीए सांसदों के साथ शाम सात बजे संसदीय सौंध भवन में हुई। इस बैठक में राजनाथ सिंह और अमित शाह मौजूद रहे। एनडीए के नेताओं के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी भाजपा अध्यक्ष नड्डा के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, अमित शाह और राजनाथ सिंह पर सौंपी गई है।
भाजपा के लिए यूपी सबसे अहम
भाजपा के लिए सबसे अधिक लोकसभा सीटों के कारण उत्तर प्रदेश की अहमियत सबसे ज्यादा है। मिशन 80 की तैयारियों में जुटी भाजपा यहां से सभी सीटों को जीतकर अपनी बढ़त बनाए रखना चाहती है। लेकिन सुभासपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ आने से उसके लिए सबको सीटों में भागीदारी देना अनिवार्य होगा। कुछ नए क्षेत्रीय दल भी शीघ्र ही उसका हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में सीटों के तालमेल को लेकर पार्टी की परेशानी बढ़ सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव में ही यह तनाव सतह पर आ गया था, जब अपना दल ने अधिक सीटों की दावेदारी कर भाजपा की समस्या बढ़ा दी थी।
पूर्वोत्तर में भी विवाद
पूर्वोत्तर में भाजपा ने अनेक छोटे-छोटे दलों को साथ लाकर अपने सहयोगी दलों की संख्या बड़ा दिखाने की कोशिश की है। लेकिन उसके इस कदम ने उसी को परेशानी में डाल दिया है। पूर्वोत्तर में कुल 26 सीटें हैं। इन सभी दलों को भागीदारी देने के लिए उन्हें कम से कम एक सीट भी दी जाए, तो भाजपा के अपने खाते में सीटों की संख्या बहुत कम हो जाएगी।