फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi cautious countrymen about cyclone michaung said country is bigger then party for bjp workers

PM Modi: पीएम मोदी ने चक्रवाती तूफान मिचौंग को लेकर किया आगाह, बोले- हमारे लिए पार्टी से बड़ा देश

Mon, 04 Dec 2023 08:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 04 Dec 2023 08:59 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा 'केंद्र सरकार लगातार राज्य सरकारों के संपर्क में है और उन्हें हरसंभव मदद दे रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के यही मूल्य हैं। हमारे लिए पार्टी से बड़ा देश है और देशवासी हर चीज से बड़े हैं।' 

विज्ञापन
pm modi cautious countrymen about cyclone michaung said country is bigger then party for bjp workers
पीएम मोदी - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अपने संबोधन में देशवासियों को चक्रवाती तूफान मिचौंग को लेकर देशवासियों को आगाह किया। उन्होंने कहा कि वह लगातार राज्य सरकारों के संपर्क में हैं और पूर्वी तट पर राहत और बचाव कार्यों के बारे में अपडेट ले रहे हैं। पीएम मोदी ने साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी और ओडिशा के साथ ही आंध्र प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय प्रशासन की मदद करें। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने संबोधन में कही ये बात
भाजपा मुख्यालय में दिए अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इस उत्साह और जोश के माहौल के बीच चक्रवाती तूफान का खतरा भी बन रहा है। यही वजह है कि इस जश्न के मौके पर मैं अपने देशवासियों को सलाह देता हूं कि वह चक्रवाती तूफान मिचौंग को लेकर सतर्क रहें। केंद्र सरकार लगातार राज्य सरकारों के संपर्क में है और उन्हें हरसंभव मदद दे रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के यही मूल्य हैं। हमारे लिए पार्टी से बड़ा देश है और देशवासी हर चीज से बड़े हैं। 
विज्ञापन


'हमारा सपना, लक्ष्य एक ही है'
पीएम मोदी ने कहा कि सभी की कोशिशों से हम अपने विजन को पा सकते हैं। मेरा युवा पीढ़ी में पूरा विश्वास है। हमारा एक ही लक्ष्य है, एक ही साधना है और एक ही सपना है। भारत लगातार विकास के पथ पर अग्रसर रहे। मैं सभी को बधाई देता हूं और सभी मतदाताओं के प्रति अपना आभार जताता हूं, जिन्होंने फिर हम पर अपना विश्वास जताया है। पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के सीएम से टेलीफोन पर बात भी की। बता दें कि चक्रवाती तूफान मिचौंग का सबसे ज्यादा असर भारत में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में ही होने की आशंका है। चक्रवाती तूफान के चलते तमिलनाडु में बारिश भी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed