फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi calls out divisive narratives in Rajya Sabha: Desh ko thodne ke liye kaisi bhasha ka istemal ho rha

राज्यसभा: 'हमारा टैक्स-हमारा पैसा, हमारी वैक्सीन-तुम्हारी वैक्सीन! ये कैसी भाषा बोल रहे', कांग्रेस पर बरसे PM

Wed, 07 Feb 2024 05:46 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 05:46 PM IST
सार

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। देश को तोड़ने के लिए यह कैसे-कैसे नैरेटिव चलाया जा रहा है। लगातार देश को भीतर से तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा टैक्स-हमारा पैसा, हमारी वैक्सीन-तुम्हारी वैक्सीन ये क्या भाषा बोली जा रही है। 

विज्ञापन
PM Modi calls out divisive narratives in Rajya Sabha: Desh ko thodne ke liye kaisi bhasha ka istemal ho rha
राज्यसभा में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी संबोधन के दौरान अलग ही अंदाज में नजर आए। राज्यसभा में भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें अब देश को उत्तर-दक्षिण में बांटने की कोशिशें बंद कर देनी चाहिए। देश को भीतर से तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश को तोड़ने के लिए यह कैसा नैरेटिव चलाया जा रहा है। हमारा टैक्स-हमारा पैसा, हमारी वैक्सीन-तुम्हारी वैक्सीन ये क्या भाषा बोली जा रही है। 
विज्ञापन


देश के खिलाफ बयानबाजी बंद करें- पीएम मोदी
राज्यसभा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का फोकस बुनियादी जरूरतों को जन-जन तक पहुंचाने पर रहा है। हम अब जीवन की गुणवत्ता की ओर आगे बढ़ना चाहते हैं। कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें देश को तोड़ने के लिए ऐसे बयान देना बंद करना चाहिए। यह देश के भविष्य के लिए खतरा है। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष से आग्रह किया कि वह देश को साथ लेकर चलने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात पर बेहद अफसोस है कि कांग्रेस की कर्नाटक सरकार विज्ञापनों के जरिए इस तरह की बातें कर रही है। 
विज्ञापन


राजनीतिक लाभ के लिए कुछ भी बोला जा रहा- मोदी
गौरतलब है कि पीएम मोदी 'राज्य को कर हिस्सेदारी के हस्तांतरण पर केंद्र के खिलाफ कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस के विरोध धरने का जिक्र कर रहे थे। कांग्रेस की कर्नाटक सरकार पर बोलते हुए पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा कि मैं आप लोगों के साथ अपना दर्द साझा करना चाहता हूं। राजनीतिक लाभ के लिए देश को तोड़ने वाले बयान दिए जा रहे है। हद तो तब हो गई, जब पूरा राज्य यह भाषा बोल रहा है, इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा देश के हित में कतई नहीं हो सकती है, इससे देश को खतरा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समझ नहीं आता कैसी सोच है उनकी- पीएम मोदी
कोविड के रोकथाम के लिए इस्तेमाल वैक्सीन को लेकर तमाम बयानबाजी की गई। इस का जिक्र करते हुए राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि अफसोस है कि देश के एक हिस्से में वैक्सीन बनती है और कोई कहता है कि इसे दूसरे हिस्सों में नहीं दिया जाएगा। मुझे समय नहीं आता कि यह कैसी सोच को दर्शाता है। यह बहुत दुखद है कि एक राष्ट्रीय पार्टी से ऐसी भाषा सामने आ रही है, जो बेहद दुखद है। 


'देश जमीन का दुकड़ा नहीं, बल्कि प्रेरणा देने वाली इकाई'
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश विरोधी बयानबाजी करने वालों पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि ये देश हमारे लिए सिर्फ जमीन का टुकड़ा मात्र नहीं है, बल्कि हम सबके लिए एक प्ररेणा देने वाली इकाई है। देश का कोई अंग विकास से वंचित रह जाएगा तो भारत विकसित नहीं हो पाएगा, लेकिन आज राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश को तोड़ने वाली भाषाएं बोली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed