फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Cabinet Reshuffle jyotiraditya scindia sarbananda sonowal narayan rane and 15 leaders became cabinet minister total 11 female ministers in modi government first time in eight years

कैबिनेट विस्तार: सिंधिया-सोनोवाल समेत ये 15 नेता बने कैबिनेट मंत्री, आठ साल में पहली बार 11 महिलाएं

Wed, 07 Jul 2021 08:17 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 07 Jul 2021 08:17 PM IST
सार

नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल समेत 15 नेताओं को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा बाकी 28 नेताओं को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई, जिनमें सात महिला नेता भी शामिल हैं। बता दें कि मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल में पहली बार कैबिनेट में 11 महिलाएं मंत्री हैं। नए मंत्रियों में सबसे ज्यादा नेता उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। 

विज्ञापन
PM Modi Cabinet Reshuffle jyotiraditya scindia sarbananda sonowal narayan rane and 15 leaders became cabinet minister total 11 female ministers in modi government first time in eight years
ऐसा है पीएम मोदी का नया मंत्रिमंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र की सरकार ने बुधवार (सात जुलाई) शाम अपने दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट का पहला सबसे बड़ा विस्तार किया। इस दौरान 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिनमें नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल समेत 15 नेता शामिल हैं।  इसके अलावा बाकी 28 नेताओं को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई, जिनमें सात महिला नेता भी शामिल हैं। बता दें कि मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल में पहली बार कैबिनेट में 12 महिलाएं मंत्री हैं। 2014 के दौरान मंत्रिमंडल में पहली बार सात महिलाएं थीं, जबकि 2019 में सिर्फ छह महिलाएं मंत्री थीं। नए मंत्रियों में सबसे ज्यादा सात नेता उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अब पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में कुल 77 मंत्री हो गए हैं। संसद में अधिकतम मंत्री 81 हो सकते हैं। ऐसे में अब भी चार पदों की गुंजाइश बाकी रह गई है।

विज्ञापन

नए मंत्रियों को दिया गया यह निर्देश

सूत्रों के मुताबिक, शपथ के बाद सभी मंत्रियों को 15 अगस्त तक दिल्ली में ही रहने का निर्देश दिया गया। उनसे कहा गया है कि मानसून सत्र के दौरान संसद में ही मंत्रालय से संबंधित काम-काज करें और सांसदों से मुलाकात के लिए निश्चित समय तय करें । अपनी रोस्टर ड्यूटी के हिसाब से सदन में मौजूद जरूर रहें। बता दें कि गुरुवार शाम पांच बजे सभी नए मंत्रियों की बैठक बुलाई गई है। नियमों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। इस वक्त मंत्रिमंडल में कुल 53 मंत्री थे, जिसके चलते 28 मंत्रियों को शामिल करने की गुंजाइश थी। मौजूदा 13 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद जिन 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, उनमें कई मौजूदा राज्यमंत्री भी हैं, जिन्हें प्रमोट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये 15 नेता बने कैबिनेट मंत्री

PM Modi Cabinet Reshuffle jyotiraditya scindia sarbananda sonowal narayan rane and 15 leaders became cabinet minister total 11 female ministers in modi government first time in eight years
ये हैं पीएम मोदी के 15 नए कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला
1. नारायण राणे

2. सर्बानंद सोनोवाल

3. डॉ. वीरेंद्र कुमार

4. ज्योतिरादित्य सिंधिया

5. आरसीपी सिंह

6. अश्विनी वैष्णव

7. पशुपति कुमार पारस

8. किरण रिजिजू

9. राजकुमार सिंह

10. हरदीप सिंह पुरी

11. मनसुख मंडाविया

12. भूपेंद्र यादव

13. पुरुषोत्तम रूपाला

14. जी किशन रेड्डी

15. अनुराग ठाकुर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed