फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi Cabinet Expansion: PM Modi Meeting Cancelled, Jyotiraditya Scindia, Narayan Rane and Sarbananda Sonowal Likely to Join Cabinet

मोदी कैबिनेट का विस्तार: कुछ मंत्रियों की होगी छुट्टी तो कुछ का घटेगा कद, सिंधिया-सर्बानंद और राणे को दिल्ली का न्योता

Tue, 06 Jul 2021 11:16 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 06 Jul 2021 11:16 AM IST
सार

मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार की खबरें आ रही हैं। इस बीच आज शाम यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर होने वाली बैठक रद्द हो गई है। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण के साथ ही अन्य शीर्ष मंत्री शामिल होने वाले थे। 

विज्ञापन
Modi Cabinet Expansion:  PM Modi Meeting Cancelled, Jyotiraditya Scindia, Narayan Rane and Sarbananda Sonowal Likely to Join Cabinet
सर्बानंद सोनोवाल, सिंधिया, राणे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में बदलाव का काउंटडाउन शुरू हो गया। भाजपा के शीर्ष स्तर पर इसकी कवायद तेज है। मंत्रिमंडल विस्तार 8 जुलाई को होने की संभावना है। कैबिनेट विस्तार में लगभग डेढ़ दर्जन नए मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है। पहले से ही अतिरिक्त प्रभार और इससे ज्यादा मंत्रालय संभाल रहे कई मंत्रियों का बोझ भी कम किया जा सकता है। कई नेताओं को नई दिल्ली बुलाया जा रहा है, जबकि केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को अब राज्यपाल बना दिया गया है। ऐसे में संकेत साफ है कि इस बार कई मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा तो कई का कद घटेगा। मंत्रिमंडल विस्तार में आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल विस्तार पर राजनाथ सिंह का बयान
इस बीच आज शाम यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक रद्द हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने इस संबंध में कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा, 'मैं इस पर कोई कमेंट नहीं कर सकता हूं।'
विज्ञापन

 

सांसदों को दिल्ली बुलाया
मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं के बीच असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और नारायण राणे समेत कई नेताओं को आज ही दिल्ली बुलाया गया है। ज्यादातर सांसद और नेता आज दोपहर दिल्ली पहुंच रहे हैं। 

महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सिंधिया
मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कुछ नेताओं को फोन किए गए हैं। ये फोन उन नेताओं को किए हैं, जिनके नाम सूची में शामिल किए जा रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी दिल्ली बुलाने की खबरें आ रही हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले सिंधिया उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे और पूजा अर्चना की।
 
 

दिल्ली के लिए रवाना हुए सोनोवाल 

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को भी दिल्ली बुलाया गया है। सोनोवाल गुवाहाटी से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
 



इन नामों पर चर्चा
सूत्रों की मानें तो जिन लोगों को मंत्रिपरिषद के भावी फेरबदल और विस्तार में शामिल किया जा सकता है, उनमें असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, बैजयंत पांडा, राकेश सिंह, नारायण राणे, हिना गावित, संध्या राय, सुनीता दुग्गल, जदयू नेता आरसीपी सिंह, ललन सिंह व संतोष कुमार आदि के नाम मुख्य रूप से चर्चा में हैं।

सहयोगी दलों को दिया जाएगा मौका
मोदी सरकार में अभी भाजपा के सहयोगी दलों से एक भी कैबिनेट मंत्री नहीं है। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी के रामदास आठवले अकेले राज्यमंत्री हैं। ऐसे में कुछ और सहयोगी दलों को भी विस्तार में जगह दी जा सकती है। इसमें  अन्नाद्रमुक, अपना दल और लोजपा के नए धड़े को भी मंत्री पद मिल सकता है।

कुछ मंत्रियों की होगी छुट्टी
सूत्रों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल से कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। चर्चा है कि कुछ मंत्रियों को सरकार से हटाकर संगठन में जगह दी जा सकती है। साथ ही, अतिरिक्त प्रभार और ज्यादा चेहरे भी शामिल होंगे।

बता दें कि जब मोदी सरकार बनी थी, तो कुल 57 मंत्री बनाए गए थे। इनमें 24 कैबिनेट, नौ स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्यमंत्री शामिल थे। हालांकि, इनमें से कई मंत्रियों के पास एक से अधिक मंत्रालय हैं। शिवसेना एवं अकाली दल के अलग होने और रामविलास पासवान के निधन के बाद कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 21 रह गई है। एक राज्यमंत्री का भी निधन हुआ। इस प्रकार अभी कुल 53 मंत्री ही हैं, जबकि संविधान के अनुसार, मंत्रियों की संख्या 79 तक हो सकती है। बीते एक साल से करोना के चलते मंत्रिमंडल विस्तार की स्थितियां नहीं बन पाई थीं, लेकिन अब मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed