{"_id":"62e8ef0ba8e4216e455fdb24","slug":"pm-modi-brother-prahlad-modi-stages-dharna-demanding-west-bengal-ration-model-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने दिया धरना, देशभर में पश्चिम बंगाल राशन मॉडल लागू करने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi: पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने दिया धरना, देशभर में पश्चिम बंगाल राशन मॉडल लागू करने की मांग
Tue, 02 Aug 2022 09:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Aug 2022 09:25 PM IST
सार
एआईएफपीएसडीएफ की नौ मांगें हैं, जिनमें उचित दर की दुकानों से बेचे जाने वाले चावल, गेहूं और चीनी के साथ ही खाद्य तेल और दालों पर होने वाले नुकसान के लिए मुआवजे की मांग भी शामिल है।
विज्ञापन
प्रह्लाद मोदी(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई व ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन (एआईएफपीएसडीएफ) के उपाध्यक्ष प्रह्लाद मोदी ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर धरना दिया। संगठन की नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रह्लाद मोदी व अन्य सदस्य जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए और नारेबाजी की।
विज्ञापन
संगठन की ओर देशभर में पश्चिम बंगाल राशन मॉडल लागू किए जाने की मांग की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि एआईएफपीएसडीएफ का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपेगा।
विज्ञापन
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बिश्वंभर बसु ने कहा संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मिलेगा। दरअसल, एआईएफपीएसडीएफ ने यह भी मांग की है कि उचित दर की दुकानों से बेचे जाने वाले चावल, गेहूं और चीनी पर नुकसान की भरपाई के साथ ही खाद्य तेल, दाल और गैस सिलिंडर की आपूर्ति भी उचित दर की दुकानों से करने की जाए।
विज्ञापन