फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi bjp leaders pays tributes to deendayal upadhyaya on death anniversary

PM Modi: पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, स्वामी दयानंद सरस्वती को भी किया याद

Sun, 11 Feb 2024 12:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 11 Feb 2024 12:19 PM IST
सार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' और 'एकात्म मानवतावाद' जैसे सिद्धांत ही मोदी सरकार के गवर्नेंस मॉडल की प्रेरणा माने जाते हैं। 

विज्ञापन
pm modi bjp leaders pays tributes to deendayal upadhyaya on death anniversary
पंडित दीनदयाल उपाध्याय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को आगे ले जाने का रास्ता दिखाया। पीएम मोदी के अलावा भाजपा के कई अन्य नेताओं ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर देशभर के उनके परिजनों को ओर से शत-शत नमन। उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का मार्ग दिखाया, जो विकसित भारत के निर्माण में भी प्रेरणास्त्रोत बना है।' पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरएसएस के पदाधिकारी थे और आरएसएस की राजनीतिक शाखा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' और 'एकात्म मानवतावाद' जैसे सिद्धांत ही मोदी सरकार के गवर्नेंस मॉडल की प्रेरणा माने जाते हैं। 
विज्ञापन

 


अमित शाह और जेपी नड्डा ने भी किया याद
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का निधन साल 1968 में हो गया था। पीएम मोदी के अलावा भाजपा के कई अन्य नेताओं ने भी दिग्गज नेता को याद किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि दीनदयाल उपाध्याय के मूल्य हमेशा पार्टी को दिशा देने वाले प्रकाश के समान रहेंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन देश सेवा और समर्पण का उदाहरण है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के आधारभूत मूल्यों को नजरअंदाज कर तरक्की नहीं कर सकता।'
 

प्रधानमंत्री ने स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जन्मजयंती की दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जन्म जयंती की भी शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि 'आज देश स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जन्मजयंती मना रहा है। मैं आज स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्मस्थान तंकारा में मौजूद रहना चाहता था, लेकिन ये संभव नहीं हो सका। मैं मन से हृदय से आप सभी के बीच ही हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि स्वामी दयानंद सरस्वती की जन्मभूमि गुजरात में मेरा जन्म हुआ।'

प्रधानमंत्री ने कहा 'महर्षि दयानंद सरस्वती के क्षेत्र से प्राकृतिक खेती का संदेश पूरे देश के किसानों को मिले, इससे बेहतर और क्या होगा। महर्षि दयानंद ने अपने दौर में महिलाओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी की बात की। कई नीतियों के जरिए और ईमानदार कोशिशों के जरिए देश अपनी बेटियों को बढ़ा रहा है। कुछ ही समय पहले सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में महिला आरक्षण सुनिश्चित किया है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed