{"_id":"65fafafda56e8ba1e2042190","slug":"pm-modi-bhutan-visit-postponed-due-to-ongoing-inclement-weather-conditions-over-paro-airport-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Bhutan Visit Postponed: प्रधानमंत्री मोदी का भूटान दौरा टला; खराब मौसम की वजह से हुआ लिया गया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Bhutan Visit Postponed: प्रधानमंत्री मोदी का भूटान दौरा टला; खराब मौसम की वजह से हुआ लिया गया फैसला
Wed, 20 Mar 2024 08:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 20 Mar 2024 08:34 PM IST
सार
भारत यात्रा के दौरान भूटान के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। भूटान नरेश की ओर से प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी को भूटान आने का निमंत्रण दिया था। प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश का यह निमंत्रण स्वीकार किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भूटान दौरा फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से यह फैसला लिया गया है। इन परिस्थितियों में वहां विमानों की लैंडिंग नहीं कराई जा सकती थी। ऐसे में दोनों देशों ने बातचीत के जरिए यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया। दोनों देश राजनयिक चैनलों के माध्यम से नई तारीखों पर काम कर रहे हैं। दरअसल, पीएम मोदी 21-22 मार्च को भूटान की राजकीय यात्रा करने वाले थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी के भूटान दौरे का कार्यक्रम क्या था?
यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भूटान के वर्तमान राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करने वाले थे। इस दौरान पीएम अपने भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे से भी बातचीत कर सकते थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने दिया था न्योता
भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे 14-18 मार्च तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर थे। यह जनवरी 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद तोबगे की पहली विदेश यात्रा थी। यात्रा के दौरान भूटान के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। भूटान नरेश की ओर से प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी को भूटान आने का निमंत्रण दिया था। प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश का यह निमंत्रण स्वीकार किया था।
विज्ञापन
इसलिए अहम थी शेरिंग तोबगे की भारत यात्रा
हाल ही में भूटान के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा उस वक्त हुई थी, जब चीन और भूटान अपने सीमा विवाद को सुलझाने में लगे हैं। इसका भारत के सुरक्षा हितों पर भी प्रभाव पड़ सकता है। अक्तूबर 2021 में भूटान और चीन ने अपने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए तीन-चरणीय रोडमैप पर एक समझौता किया था। दरअसल, खबरें आई थीं कि चीन 89 वर्ग किलोमीटर डोकलाम पठार पर उसके दावे को स्वीकार करने के लिए भूटान पर दबाव डाल रहा है। भारत-भूटान-तिब्बत ट्राइजंक्शन पर स्थित डोकलाम भारत के लिए काफी रणनीतिक महत्व रखता है।