फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi attends NCC NSS Volunteers and tableaux Artists meet

भारत कैसे बनेगा शक्तिशाली, पीएम मोदी ने बताया ये है हमारी सबसे बड़ी ताकत 

Sat, 27 Jan 2018 10:02 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Jan 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
PM modi attends NCC NSS Volunteers and tableaux Artists meet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि लोकतंत्र में अलग-अलग विचार स्वाभाविक हैं, लेकिन एकता का प्रयास करना चाहिए। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवकों और झांकियों के कलाकारों से रूबरू होते हुए ये बात कही। उन्होंने इन सभी लोगों से कहा कि वे सामाजिक बदलाव का बीड़ा उठाएं और अंध विश्वास से मुकाबला करें। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने युवा प्रतिभागियों से कहा, भारत को शक्तिशाली और प्रगतिशील देश बनाने के लिए हमें इसकी सबसे बड़ी ताकत एकता पर काम करना होगा।

इन युवाओं के साथ तस्वीर खिंचवाने के बाद परंपरा को तोड़ते हुए प्रधानमंत्री इनके साथ रूबरू भी हुए और बच्चों को संबोधित किया।
 
प्रधानमंत्री ने युवाओं से कहा, हर समुदाय से कुछ कहावतें जुड़ी होती हैं, लेकिन युवाओं को उन पर सवाल उठाना चाहिए और उन्हें खत्म करना चाहिए। अंधविश्वास के खिलाफ लड़ाई भी घर से शुरू करनी चाहिए। मोदी ने आगे कहा, युवाओं को हर चीज की उम्मीद सरकार से नहीं करनी चाहिए। सामाजिक बदलाव का बीड़ा खुद उठाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से महात्मा गांधी के सपने स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लेने की अपील की। 

मोदी युवाओं से बोले कि वे नागरिक और सैन्य सम्मान पाने वाले लोगों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने का प्रयास करें। खासकर उन लोगों के बारे में जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed