फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi at the NAM summit helped 123 countries despite the need in the era of corona virus

दुनिया कोरोना से लड़ रही और कुछ लोग आतंकवाद का वायरस फैला रहे: पीएम मोदी

Mon, 04 May 2020 09:43 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 04 May 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
PM Modi at the NAM summit helped 123 countries despite the need in the era of corona virus
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुट निरपेक्ष (NAM) देशों के सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि मानवता एक बड़े संकट का सामना कर रही है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्तान की काली करतूतों को भी गिनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक ओर दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जंग लड़ रही है और दूसरी तरफ कुछ लोग आतंकवाद, फेक न्यूज (झूठी खबरें) और फर्जी वीडियो जैसे वायरस फैलाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


गुट निरपेक्ष देशों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "इस संकट के दौरान हमने दिखाया है कि एक वास्तविक जन आंदोलन बनाने के लिए लोकतंत्र, अनुशासन और निर्णायकता एक साथ कैसे आ सकते हैं। भारतीय सभ्यता पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखती है। जब हम अपने नागरिकों की देखभाल करते हैं, तो हम अन्य देशों को भी मदद दे रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, " कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए, हमने अपने निकटवर्ती इलाके में तालमेल को बढ़ावा दिया है और हम कई अन्य लोगों के साथ भारत की चिकित्सा विशेषज्ञता को साझा करने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन कर रहे हैं। अपनी जरूरतों के बावजूद हमने 123 सहयोगी देशों को चिकित्सा आपूर्ति सुनिश्चित की है।" 


अजेरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीवेव की पहल के बाद यह बैठक बुलाई गई थी। बता दें कि इल्हाम अलियेव गुट निरपेक्ष आंदोलन के मौजूदा चेयरमैन हैं। यहां यह भी जानना जरूरी है कि मौजूदा समय में संयुक्त राष्ट्र के बाद गुट निरपेक्ष आंदोलन दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक समन्वय और परामर्श का मंच है। इस समूह में 120 विकासशील देश शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed