भारत-इटली सम्मेलन में बोले मोदी, कोरोना के बाद की दुनिया के लिए तैयार होना जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इटली के बीच शुक्रवार को आयोजित द्विपक्षीय डिजिटल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के कोरोना पीड़ित लोगों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि भारत की जनता की ओर से मैं इटली में कोरोना महामारी की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं इटली में कोविड-19 वैश्विक महामारी की वजह से हुए नुकसान के लिए भारत के सभी लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करता हूं। जब दुनिया के अन्य देशों को कोरोना वायरस के बारे में पता चल रहा था और वे इसे समझने की कोशिश कर रहे थे, उस समय आप इसका सामना कर रहे थे।
उन्होंने कहा, मैं आशा करता हूं कि कोरोना की स्थिति सुधरने के बाद हमें इटली की संसद के सदस्यों का भारत में स्वागत करने का मौका मिलेगा। हम सभी को कोरोना के बाद की दुनिया के लिए तैयार होना होगा। इससे उत्पन्न होने वाली चुनौतियों और अवसरों के लिए हम सभी को नए सिरे से तैयार रहना होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह हमेशा इतिहास का एक हिस्सा रहेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा हमें खुद को कोरोना महामारी के बाद की दुनिया के लिए तैयार करना होगा। हमें इसके बाद सामने आने वाली चुनौतियों और अवसरों के लिए खुद को तैयार रखना होगा।
#COVID19 pandemic will remain a watershed moment in history, just like WWII. We will have to adapt ourselves to the post-Corona world. We will have to be ready for the opportunities and challenges arising out of it: PM at India-Italy Virtual Summit with his Italian counterpart pic.twitter.com/wiVRq5SHgC
— ANI (@ANI) November 6, 2020
बहुपक्षीय और द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा
पश्चिमी यूरोप के संयुक्त सचिव संदीप चक्रवर्ती ने इस सम्मेलन को लेकर कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के साथ बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई। इटली के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रसिद्ध कवि दांते की 700वीं जंयती संयुक्त रूप से सम्मिलित होने के लिए निमंत्रित किया।
चक्रवर्ती ने कहा कि इटली भारत के साथ अधिक आर्थिक साझेदारी करने के लिए और अपनी आपूर्ति श्रृंखला के साथ निवेश के क्षेत्र में विविधता लाने के लिए बहुत उत्सुक है। उन्होंने कहा कि यह द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग आपूर्ति श्रृंखलाओं के विविधीकरण पर केंद्रित था।
Italy is very keen to diversify its supply chains & investment to have a more substantive economic partnership with India. Bilateral economic cooperation was focussed on diversification of supply chains: Joint Secy (Europe West) Sandeep Chakravorty on India-Italy Virtual Summit https://t.co/kq5ACJS2Q6 pic.twitter.com/XyHbRa90ZW
— ANI (@ANI) November 6, 2020