फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi asked for UK's cooperation for return of escaped Indian economic offenders

माल्या को वापस भारत लाने के लिए PM मोदी ने ब्रिटिश पीएम टेरिजा मे से मांगी मदद

Sat, 08 Jul 2017 09:30 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Sat, 08 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
PM Modi asked for UK's cooperation for return of escaped Indian economic offenders

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटिश पीएम टेरिजा मे से मुलाकात कर भगोड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ मदद की मांग की है। इस दौरान बैंको का हजारों करोड़ लेकर फरार हुए शराब कारोबारी विजय माल्या का भी जिक्र हुआ।  

विज्ञापन

  जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने भगोड़े माल्या को भारत वापस लाने के लिए मदद मांगी। दोनों के बीच हुई इस बातचीत को रणनीतिक तौर पर बेहद अहम कहा जा रहा है। गौरतलब है कि माल्या पर भारतीय बैंकों के समूह का 9,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है और वह भारत से भागकर लंदन में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वेस्टमिंस्टर कोर्ट में हुई सुनवाई के वक्त माल्या के वकील ने कहा कि प्रत्यर्पण को चुनौती देने के लिहाज से भारत में जेलों की बुरी हालत भी एक सवाल खड़ा होता है। 

भारत सरकार को लग रहा है विजय माल्या की इस बात से डर

PM Modi asked for UK's cooperation for return of escaped Indian economic offenders
माल्या को लगता है कि अब उनके बचने की कोई उम्मीद नहीं रह गई है क्योंकि उन्हें अहसास हो रहा है कि उनके भारत प्रत्यर्पण से संबंधित चल रहे मुकदमें में फैसला उनके खिलाफ आने वाला है। शायद यही वजह है कि गुरुवार को हुई मामले की ताजा सुनवाई को दौरान माल्या के वकील ने ब्रिटिश कोर्ट में भारतीय जेलों की बुरी स्थिति की बात कही।

वहीं, भारत सरकार को इस बात का डर है कि भगोड़ा माल्या जेलों की अच्छी स्थिति नहीं होने का फायदा उठा सकता है और इस मुद्दे पर सरकार को घर सकते हैं। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव राजीव महर्षि ने 23 जून को महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सुमित म्युलिक को पत्र लिखकर राज्य में जेलों की स्थिति को लेकर कुछ पूछताछ की। दरअसल, संभावना यह है कि भारत वापसी पर माल्या को मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। 

केंद्रीय गृह सचिव का पत्र मिलते ही म्युलिक ने इसे अतिरिक्त मुख्य सचिव एस. के. श्रीवास्तव के पास भेज दिया। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, श्रीवास्तव ने कहा है कि पत्र में उठाए गए सवालों के जवाब जल्द-से-जल्द दिए जाएं। पत्र फिलहाल प्रमुख सचिव श्री कांत सिंह और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी के उपाध्याय के पास पहुंच चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed