{"_id":"5bd8e623bdec2269bd06a6a3","slug":"pm-modi-arrived-in-gujarat-and-other-important-news-on-amar-ujala-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Oct 2018 04:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में आज होगा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ का अनावरण
विज्ञापन
देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में तैयार 182 मीटर ऊंची दुनिया की सबसे विशालकाय प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का बुधवार को अनावरण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटेल की जयंती पर इसका अनावरण करेंगे।
पढ़े पूरी खबर
खतरनाक हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, इस सीजन में पहली बार वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार
पड़ोसी राज्यों में लगातार जलाई जा रही पराली, स्थानीय कारकों और बिगड़ी मौसमी दशाओं से मंगलवार को दिल्ली समेत पूरे एनसीआर की हवा की गुणवत्ता इस सीजन में पहली बार खतरनाक स्तर पर पहुंच गई। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 401 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पढ़े पूरी खबर
विज्ञापन
किसी भी वक्त गिर सकती है रॉ के स्पेशल सेक्रेटरी सामंत गोयल पर गाज
15 अक्टूबर को सतीश बाबू सना की शिकायत पर सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना और अन्य के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज होते ही कई अहम फ़ोन घनघना उठे थे। केस ही कुछ ऐसा था कि अगले 48 घंटे में रॉ के पूर्व चीफ, रॉ के मौजूदा स्पेशल सेक्रेटरी व सीबीआई के विशेष निदेशक आपस में फ़ोन लाइन पर आ गए।
पढ़े पूरी खबर
हाशिमपुरा हत्याकांड मामले में आज आएगा फैसला, 42 लोगों को मारकर फेंक दिया था नहर में
बहुचर्चित मेरठ के हाशिमपुरा नरसंहार मामले में दिल्ली हाईकोर्ट बुधवार को अपना फैसला सुनाएगी। इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने आरोपी बनाए गए पीएससी के 16 जवानों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था, जिसे पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान : आसिया बीबी को मृत्युदंड के खिलाफ अंतिम अपील पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट
पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी एक अनुपूरक सूची के मुताबिक आसिया बीबी को मृत्युदंड के खिलाफ अंतिम अपील पर बुधवार को सुबह 9 बजे अंतिम फैसला सुनाया जाएगा। मामले में निर्णय मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार की अगुवाई वाली विशेष तीन सदस्यीय पीठ करेगी।
पढ़े पूरी खबर
खत्म हुआ इंतजार, त्रिलोकपुरी-शिव विहार के बीच आज से दौड़ेगी मेट्रो
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर) के त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन पर बुधवार से मेट्रो ट्रेन दौड़नी शुरू हो जाएगी। बाराखंभा रोड स्थित मेट्रो भवन से केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सुबह साढे़ नौ बजे इस सेक्शन का रिमोट के जरिए उद्घाटन करेंगे।
पढ़े पूरी खबर