फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi arrived in Gujarat to unveil 'Statue of Unity'

पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का किया अनावरण

Wed, 31 Oct 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Wed, 31 Oct 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
PM Modi arrived in Gujarat to unveil 'Statue of Unity'
Statue of unity - फोटो : ANI

देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में तैयार 182 मीटर ऊंची दुनिया की सबसे विशालकाय प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का बुधवार को अनावरण हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर इसका अनावरण किया।  

विज्ञापन




खास बात ये है कि ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के अनावरण के लिए देशभर की 30 छोटी-बड़ी नदियों का जल लाया गया था, जिसमें गंगा, यमुना, सरस्वती, सिंधु, कावेरी, नर्मदा, ताप्ती, गोदावरी और ब्रह्मपुत्र आदि शामिल हैं। पीएम मोदी ने इन्हीं 30 नदियों के जल से प्रतिमा के पास स्थित शिवलिंग का अभिषेक किया। इस दौरान 30 ब्राह्मणों ने मंत्रों का जाप भी किया। 
विज्ञापन


फूलों की घाटी का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के अनावरण से पहले 17 किलोमीटर लंबी फूलों की घाटी का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने प्रतिमा के पास पर्यटकों के लिए तंबुओं के शहर और पटेल के जीवन पर आधारित संग्रहालय का भी लोकार्पण किया। प्रतिमा के भीतर 135 मीटर की ऊंचाई पर गैलरी बनाई गयी है, जिससे पर्यटक बांध और पास की पर्वत शृंखला का दीदार कर सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सरदार पटेल की इस प्रतिमा की ऊंचाई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से दोगुनी है। प्रतिमा की निर्माण का सरदार सरोवर बांध के  पास साधु बेट पर किया गया गया है।  

अधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, लौह पुरुष की सबसे बड़ी प्रतिमा के अनावरण के बाद भारतीय वायुसेना के तीन जहाज सलामी देते हुए तिरंगा बनाएंगे। प्रतिमा के निकट ही प्रधानमंत्री यहां ‘वॉल ऑफ यूनिटी’ का भी अनावरण करेंगे।

उसी समय तीन जगुआर लड़ाकू विमान काफी नीचे से उड़ान भरते हुए जाएंगे। ‘वॉल ऑफ यूनिटी’ का उद्घाटन करने के बाद मोदी पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसी दौरान दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर प्रतिमा पर पुष्पवर्षा करेंगे।

इस अवसर पर गुजरात पुलिस, सशस्त्र और अर्द्धसैनिक बलों के बैंड सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही 29 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से आए कलाकार संगीत एवं नृत्य प्रस्तुति देंगे।  

आदिवासियों ने किया बहिष्कार का एलान
 
इस बीच स्थानीय आदिवासी नेताओं ने बुधवार के आयोजन का बहिष्कार करने की घोषणा की है और दावा किया कि इस परियोजना से प्राकृतिक संसाधनों को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचेगा। सरदार सरोवर डैम के निकट के 22 गांवों के सरपंचों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर बताया है कि वह इस कार्यक्रम के लिए उनका स्वागत नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में अभी भी स्कूल, अस्पताल और पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। मालूम हो कि नर्मदा जिले के कुछ आदिवासी समूहों ने प्रतिमा निर्माण का शुरू से ही विरोध करते रहे हैं। 

70,000 टन सीमेंट लगा

मूर्ति के निर्माण में 70,000 टन सीमेंट, 18,500 टन मजबूत लोहा, 6,000 टन स्टील और 1,700 मीट्रिक टन कांसे का प्रयोग किया गया है।

यूपी से गुजरात आई एकता यात्रा ट्रेन

बता दें कि गुजरात के सरदार सरोवर बांध के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से लोग गुजरात पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश से लोगों को गुजरात ले जाने के लिए विशेष ट्रेन मंगलवार को वाराणसी से रवाना हुई थी।

बुधवार सुबह नौ बजे केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन वाराणसी से चलकर इलाहाबाद, प्रतापगढ़ के रास्ते शाम को चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहां से काफी संख्या में लोग गुजरात के लिए रवाना हुए थे। ट्रेन से अपना दल कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन भी सफर कर रहे थे। इसकी बुकिंग डॉ. सोनेलाल फाउंडेशन द्वारा कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed