फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi appealed by tweeting, these celebrities extend their hand for help In relief fund

पीएम मोदी ने ट्वीट करके की अपील, इन हस्तियों ने मदद के लिए बढ़ाए हाथ

Sun, 29 Mar 2020 03:38 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 29 Mar 2020 03:38 AM IST
विज्ञापन
PM Modi appealed by tweeting, these celebrities extend their hand for help In relief fund
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

महामारी कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों से मदद की अपील की। कोरोना वायरस से जंग में सरकार की सहायता के लिए उन्होंने पीएम-केयर्स फंड बनाए जाने का एलान किया। इसमें हर व्यक्ति अपनी इच्छानुसार योगदान कर सकता है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि देशभर से लोगों ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने की इच्छा जाहिर की है। इस भावना का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री सिटीजन असिस्टेंस एंड रिलीफ इन इमरजेंसी सिचुएशन फंड का गठन किया गया है। स्वस्थ भारत के निर्माण में यह बेहद कारगर साबित होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देशवासियों से मेरी अपील है कि वे कृपया पीएम-केयर्स फंड में अंशदान के लिए आगे आएं। इसका उपयोग आगे भी इस तरह की किसी भी आपदा की स्थिति में किया जा सकता है। उन्होंने ट्वीट कर अकाउंट नंबर समेत अन्य जानकारियां दी। अंशदान डेबिट या क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और आरटीजीएस/एनईएफटी की मदद से भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि पीएम-केयर्स फंड माइक्रो डोनेशन को भी स्वीकार करता है। यह आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करेगा, साथ ही नागरिकों की सुरक्षा पर शोध को प्रोत्साहित करेगा। अपनी भावी पीढ़ियों के लिए हम भारत को स्वस्थ और समृद्ध बनाने में कोई कसर न छोड़ें।

अक्षय, रैना, आईएएस एसोसिएशन करेंगे अंशदान

मोदी की अपील पर आईएएस एसोसिएशन ने 21 लाख रुपये दान की घोषणा की है। एसोसिएशन के सभी सदस्य कम से कम एक दिन का वेतन दान में देंगे। साथ ही बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी 25 करोड़ रुपये देने का एलान किया।

उन्होंने कहा कि अभी लोगों की जिंदगी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसके लिए हमें पूरी कोशिश करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है। क्रिकेटर सुरेश रैना ने 31 लाख रुपये पीएम-केयर्स जबकि 21 लाख रुपये सीएम डिजास्टर रिलीफ फंड में देने की घोषणा की।

टाटा समूह देगा 500 करोड़

प्रसिद्ध उद्योगपति टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने ट्वीट कर टाटा समूह की तरफ से 500 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट इस समय सबसे कठिन चुनौतियों में से एक है। टाटा समूह की कंपनियां हमेशा ऐसे समय में देश की जरूरत के साथ खड़ी हुई है। इस समय देश को हमारी जरूरत अधिक है।

सभी भाजपा सांसद देंगे एक-एक करोड़ रुपये
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि पार्टी के सभी सांसद अपने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के फंड (एमपीलैड) से एक-एक करोड़ रुपये की राशि केंद्रीय राहत कोष में देंगे। इसके अलावा, सभी भाजपा सांसद और विधायक अपने एक महीने का वेतन भी केंद्रीय राहत कोष को देंगे।

501 रुपये मिलने पर पीएम बोले- छोटा या बड़ा कुछ नहीं होता

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद जहां बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया वहीं एक शख्स ने 501 रुपये का योगदान भी दिया। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि छोटा या बड़ा कुछ नहीं होता, हर एक योगदान महत्व रखता है। 

दरअसल, योगदान करने वाले शख्स ने अपनी योगदान राशि 501 रुपये का स्क्रीन शॉट लेकर ट्वीट किया और इसे महज एक छोटी सी रकम बताया। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि यह कोविड-19 को हराने के हमारे सामूहिक संकल्प को दर्शाता है।


प्रधानमंत्री ने एक छात्र द्वारा दिए गए 1000 रुपये के योगदान के लिए भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य राष्ट्र के भविष्य को सुनिश्चित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed