{"_id":"60ea9bef81061e1bda322102","slug":"pm-modi-appeal-to-citizens-nominate-favorite-inspirational-people-for-padma-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपील: प्रधानमंत्री मोदी का नागरिकों से आग्रह, पद्म पुरस्कारों के लिए अपनी पसंद के लोगों को करें नामित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपील: प्रधानमंत्री मोदी का नागरिकों से आग्रह, पद्म पुरस्कारों के लिए अपनी पसंद के लोगों को करें नामित
Sun, 11 Jul 2021 12:51 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:51 PM IST
सार
पद्म पुरस्कारों की घोषणा से पहले पीएम मोदी ने लोगों से अपनी पसंद के ऐसे लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामित करने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने पुरस्कार के लिए वेबसाइट का लिंक साझा करते हुए ट्वीट किया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे अपनी पसंद के ऐसे लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामित करें, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। मोदी ने एक ट्वीट किया कि भारत में जमीनी स्तर पर असाधारण काम करने वाले कई लोग हैं, लेकिन उनके बारे में बहुत ज्यादा लोग अकसर जानते नहीं हैं।
उन्होंने पुरस्कार के लिए वेबसाइट का लिंक साझा करते हुए ट्वीट किया, 'भारत में कई प्रतिभाशाली लोग हैं, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। अकसर, हमें उनके बारे में ज्यादा देखने या सुनने को नहीं मिलता है। क्या आप ऐसे प्रेरक लोगों को जानते हैं? आप उन्हें पद्म पुरस्कार के लिए नामित कर सकते हैं। नामांकन 15 सितंबर तक खुले हैं।'
बता दें कि पद्म पुरस्कार-पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं। पिछले कुछ वर्षों में, मोदी सरकार ने सैकड़ों गुमनाम नायकों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धि और समाज में उनके योगदान के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया है। 1954 में शुरू किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
2020 में 141 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया
2020 में 141 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। इसमें 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। जॉर्ज फर्नांडिस (मरणोपरांत), अरुण जेटली (मरणोपरांत), सर अनिरुद्ध जुगनाथ, एमसी मैरी कॉम, छन्नूलाल मिश्रा, सुषमा स्वराज (मरणोपरांत), पेजावरा मठ के महंत श्री विश्वेशातीर्थ (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण दिया गया थाा।

India has many talented people, who are doing exceptional work at the grassroots. Often, we don’t see or hear much of them. Do you know such inspiring people? You can nominate them for the #PeoplesPadma. Nominations are open till 15th September. https://t.co/BpZG3xRsrZ
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) July 11, 2021