मतदान से 122 मिनट पहले PM की अपील: कहा- करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, संसद में संशोधन का साथ दें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम पर संसद में मतदान होने से पहले अपने एक्स पोस्ट में कहा कि कहा कि सभी आशंकाओं और भ्रमों का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने जोर दिया कि अब समय है महिलाओं को उनका अधिकार देने का और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाने का।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में आज शाम 4 बजे 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' में संशोधन के लिए लाए गए विधेयक पर वोटिंग होनी है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें, महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें।
मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में कहा कि संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर गंभीर चर्चा चल रही है, जो देर रात तक जारी रही। उन्होंने बताया कि इस दौरान उठाए गए सभी भ्रमों और आशंकाओं का तर्कसंगत तरीके से समाधान किया गया है और जिन सदस्यों के पास जानकारी का अभाव था, उन्हें भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर देश में पिछले चार दशकों से राजनीति होती रही है, लेकिन अब समय आ गया है कि देश की आधी आबादी महिलाओं को उनका अधिकार मिले। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अपेक्षाकृत कम है, जो उचित नहीं है।
संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर चर्चा चल रही है। कल रात भी एक बजे तक चर्चा चली है।
जो भ्रम फैलाए गए, उनको दूर करने के लिए तर्कबद्ध जवाब दिया गया है। हर आशंका का समाधान किया गया है। जिन जानकारियों का अभाव था, वो जानकारियां भी हर सदस्य को दी गई हैं। किसी के मन…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 17, 2026
पीएम ने सभी राजनीतिक दलों से क्या अपील की?
उन्होंने बताया कि लोकसभा में इस विधेयक पर जल्द ही मतदान होने वाला है और सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निर्णय लें तथा महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह देश की नारी शक्ति की ओर से भी सभी सांसदों से आग्रह करते हैं कि कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे महिलाओं की भावनाएं आहत हों। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की करोड़ों महिलाओं की नजर इस फैसले पर टिकी है, हमारी नीयत, हमारी सोच और हमारे निर्णय पर। इसलिए सभी से अनुरोध है कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का समर्थन करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.