फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Amrit Bharat Train Bihar Assembly Election Railway Ministry know route fare and all details

Railway: नई ट्रेन से 10 घंटे में पूरा होगा पटना-दिल्ली का सफर, जानें किराया और रूट; इस दिन शुरू होगा संचालन

Tue, 15 Jul 2025 02:25 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 15 Jul 2025 02:25 PM IST
सार

18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन से पटना से दिल्ली तक का सफर 10 घंटे में पूरा होगा। बिहार विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले ये प्रदेश की जनता के लिए केंद्र और रेल मंत्रालय की बड़ी सौगात मानी जा रही है। इस ट्रेन का किराया और रूट क्या होगा? किस दिन शुरू होगा संचालन? जानिए इन सवालों के जवाब...।

विज्ञापन
PM Modi Amrit Bharat Train Bihar Assembly Election Railway Ministry know route fare and all details
बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के पहले ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। सभी दलों के नेताओं का बिहार आना-जाना का सिलसिला भी चल रहा है। ऐसे में भारतीय रेलवे भी एक्शन में नजर आ रहा है। रेलवे ने बिहार में चुनाव की घोषणा से पहले ही कई नई ट्रेनों की सौगात बिहारवासियों को दी है। अब रेलवे राजधानी दिल्ली से पटना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहा है।

विज्ञापन


रेलवे वंदे भारत जैसी रफ्तार और अत्याधुनिक सुविधाओं वाली अमृत भारत एक्सप्रेस अब राजधानी पटना से भी शुरू करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को ऑनलाइन करेंगे। 20 जुलाई से इस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन न सिर्फ तेज रफ्तार से दौड़ेगी, बल्कि इसमें आधुनिक सुविधाएं भी होंगी। यह ट्रेन करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। पटना से दिल्ली के बीच का लगभग 1000 किलोमीटर का सफर मात्र 10 घंटे में पूरा करेगी। इससे यात्रियों को आरामदायक सफर तो मिलेगा ही साथ ही समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन में जनरल और स्लीपर कोच होंगे। एसी कोच नहीं होंगे। इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को सुविधाएं वंदे भारत ट्रेन जैसे मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, स्लीपर का किराया करीब 1065 रुपये हो सकता है। हालांकि किराया, रूट और टाइमिंग को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही रेलवे की ओर से इसकी जानकारी जारी की जाएगी। पटना से दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव करीब 12 प्रमुख स्टेशनों पर होगा। इसमें आरा, बक्सर, डीडीयू, मिर्जापुर, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, इटावा सहित कुल 12 स्टेशन शामिल हैं। 16 जुलाई तक 22 कोच की रैक दानापुर रेल मंडल और दिल्ली को सौंप दिया जाएगा। इन कोच का रंग नारंगी और ग्रे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेन में यात्रियों को हर सीट पर चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा रहेगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा साफ-सुथरे और हाईटेक शौचालय की व्यवस्था रहेगी। यात्रियों को अहम जानकारी देने के लिए कोच में डिजिटल बोर्ड होंगे और बेहतर रोशनी की व्यवस्था भी होगी। इसके अलावा यह ट्रेन पूरी तरह से नई तकनीक से बनाई गई है और भारत की हाईटेक ट्रेनों में शामिल मानी जा रही है।इस ट्रेन जनरल यानी बैठने वाली एक लोअर सीट पर चार लोग बैठ सकते हैं जबकि स्लीपर में तीन लोगों के बैठने की जगह है।

प्रधानमंत्री 18 जुलाई को देंगे ये भी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार दौरे पर राज्य को ट्रेनों और रेल परियोजनाओं की भी सौगात देंगे। इनमें दो नई ट्रेनों का परिचालन आरंभ, दोहरीकरण परियोजना का शिलान्यास और अवसंरचनात्मक विकास से जुड़ी अन्य परियोजनाएं हैं। प्रधानमंत्री मोतिहारी से वर्चुअल माध्यम से पटना से नई दिल्ली और दरभंगा-लखनऊ अमृत भारत को हरी झंडी दिखाएंगे।


इसके अलावा प्रधानमंत्री इस दिन पाटलिपुत्र कोचिंग कॉम्प्लेक्स में 283 करोड़ की वंदे भारत के रखरखाव स्थल का शिलान्यास भी करेंगे। यहां वंदे भारत ट्रेनों के रोजाना रखरखाव के लिए अलग अलग प्रकार की पांच लाइनें बनाई जाएंगी। इसके निर्माण का टेंडर हो चुका है। प्रधानमंत्री इसी दिन 4079 करोड़ की लागत से दरभंगा नरकटियागंज दोहरीकरण परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस मार्ग पर पटरियों के दोहरीकरण से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी साथ ही नई ट्रेनों के परिचालन में भी सुविधा होगी। प्रधानमंत्री द्वारा इसी दिन समस्तीपुर-बछवारा के बीच 580 किमी स्वचालित सिग्नलिंग सिस्टम को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। भटनी से छपरा के बीच भी 153 करोड़ की ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed