फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi again convenes meeting on March 17 with Chief Ministers discussion on rising cases of Coronavirus

मंथन: पीएम मोदी ने फिर बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक, कोरोना के बढ़ते मामलों पर 17 मार्च को चर्चा

Mon, 15 Mar 2021 10:33 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Mon, 15 Mar 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
PM Modi again convenes meeting on March 17 with Chief Ministers discussion on rising cases of Coronavirus
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

देश में कोरोना का कहर एक बार फिर काफी तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मार्च को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है, जिसमें कोविड-19 से बन रहे हालात और टीकाकरण अभियान आदि पर चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि कोरोना काल में पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कई बार बैठक कर चुके हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने को लेकर चर्चा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

इन राज्यों ने बढ़ाई चिंता

गौरतलब है कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 26 हजार से ज्यादा नए मामले मिले, जिनमें 78 फीसदी केस इन्हीं पांच राजयों से हैं। वहीं, इनमें भी 63 फीसदी से ज्यादा मामले सिर्फ महाराष्ट्र में मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों में भी बढ़ रहा संक्रमण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान देश में 26 हजार 291 नए मामले सामने आए। इससे पहले 20 दिसंबर को 26 से ज्यादा नए मामले मिले थे। इनमें महाराष्ट्र में 16 हजार 620, केरल में 1 हजार 792 और पंजाब में 1 हजार 492 मामले शामिल हैं। इनके अलावा तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में भी संक्रमण बढ़ने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना से 118 लोगों की मौत हुई है। इनमें महाराष्ट्र में 50, पंजाब में 20 और केरल में 15 मौतें शामिल हैं। देश में अब तक 1 लाख 58 हजार 725 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में मरीजों के ठीक होने की दर घटकर 96.68 फीसदी हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.39 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed