{"_id":"597f9b144f1c1b222f8b4706","slug":"pm-modi-advise-bjp-mps-take-special-care-of-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने दी नसीहत, बुजुर्गों की खास सुध लें भाजपा सांसद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चाय पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने दी नसीहत, बुजुर्गों की खास सुध लें भाजपा सांसद
अमर उजाला/ ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Tue, 01 Aug 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : self
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसदों को आम लोगों से सीधे जुड़ने के लिए खुद को महज सरकारी कामकाज निपटाने तक ही सीमित नहीं रखने का सुझाव दिया है। सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सांसदों के साथ चाय पर चर्चा के दौरान पीएम ने उन्हें अपने क्षेत्र में बुजुर्गों की विशेष सुध लेने और मतदाता परिवार से पारिवारिक रिश्ते जोड़ने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
सोमवार को प्रधानमंत्री दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के पार्टी सांसदों से मिले। पीएम ने इस दौरान सांसदों को मतदाता परिवार के दिल में जगह बनाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सांसद अपने-अपने क्षेत्र में बुजुर्गों से सीधा संपर्क रखें और उन्हें हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयत्न करें।
विज्ञापन
उन्होंने सांसदों को लोगों को अपने घर बुलाने और साधारण परिवारों के बीच वक्त गुजारने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जरा सोचिए, अगर आप किसी परिवार में जाएं उन्हें रसोई गैस की पाइप फटने के खतरे के प्रति आगाह करें, गमले में पानी लगातार बदल कर डेंगू से बचने का सुझाव दें तो वह परिवार आपसे निकटता महसूस करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सांसदों को अपने दायित्व का क्षेत्र बढ़ाना होगा।पीएम ने बैठक में सांसदों से कहा कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में जरूरतमंदों तक पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सांसद इस मामले में व्यक्तिगत रुचि लें और अपने काम का दायरा बढ़ाएं। इस दौरान उत्तराखंड के सांसदों ने पीएम की केदारनाथ यात्रा और चार धाम परियोजना के लिए आभार व्यक्त किया।