फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi addressing people in Solapur

महाराष्ट्र पहुंचे पीएम मोदी, कहा- कहीं मिशेल मामा की सौदेबाजी से ही वो डील रुक तो नहीं गई थी?

Wed, 09 Jan 2019 12:22 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 09 Jan 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार
  • पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए मां भारती के बेटे-बेटियों की नागरिकता का रास्ता साफ किया गया है।
  • 2004 से 2014 के बीच शहरी गरीबों के लिए 13 लाख घर बनाने का कागजों में फैसला हुआ था।
  • लेकिन सिर्फ 8 लाख घर बने और हमारे 4.5 साल में 70 लाख घरों को स्वीकृति दी जा चुकी है और अब तक 14 लाख घर बनकर तैयार हैं।
  • कमीशन खोरों के दोस्त चौकीदार को डराने का सपना देख रहे हैं लेकिन इनको निराशा हाथ लगने वाली है क्योंकि ये चौकीदार न सोता है और न डरता है।
loader
PM Modi addressing people in Solapur
Narendra Modi Maharashtra - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में कहा कि सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक को पारित कर लोकसभा ने उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है जो इस कदम पर झूठ फैला रहे हैं।



मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए उम्मीद जताई कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्यसभा के सदस्य भी इस विधेयक को पारित कर देंगे। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से दलितों तथा जनजातीय समुदायों समेत पिछड़े वर्गों के अधिकारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।


पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'पिछली बार जब मैं सोलापुर आया था तो मैंने कहा था कि यहां बिजली, सड़क और पानी की समस्या को सुलझाने के लिए प्रयास किए जाएंगे और आज मुझे खुशी है कि इस दिशा में अनेकों कार्य किए जा रहें हैं।'

पीएम ने कहा, कल लोकसभा में एक ऐतिहासिक बिल पास हुआ। सामान्य वर्ग के गरीबों को 10% आरक्षण पर मुहर लगाकर सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को और मजबूत करने का काम किया गया है। हर वर्ग को आगे बढ़ने का मौका मिले और अन्याय की भावना खत्म हो इस संकल्प के साथ हम जनता के उज्जवल भविष्य के लिए समर्पित हैं।

उन्होंने कहा देश में आरक्षण के नाम पर कुछ लोगों द्वारा झूठ फैलाया जाता था कि दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को मिले आरक्षण को कम कर दिया जाएगा लेकिन हमनें कुछ कम किए बिना अतिरिक्त 10% आरक्षण देकर सबके साथ न्याय करने का काम किया है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए मां भारती के बेटे-बेटियों, भारत माता की जय बोलने वालों को भारत की नागरिकता का रास्ता साफ किया गया है। 

नए भारत में नई व्यवस्थाओं के निर्माण का संकल्प भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लिया है, जिस स्तर पर और जिस गति से देश में काम हो रहा है उससे सामान्य जीवन को आसान बनाने में भी तेजी आई है

जब दिल्ली में रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी तब 2004 से 2014 के  बीच शहरों में रहने वाले गरीबों के लिए 13 लाख घर बनाने का कागजों में फैसला हुआ और इसमें से सिर्फ 8 लाख घर बने और हमारे 4.5 साल में 70 लाख घरों को स्वीकृति दी जा चुकी है और अब तक 14 लाख घर बनकर तैयार हैं।

पहले जो बिचौलिए मलाई खाते थे वो अब बंद हो गया है, चोरी और लूट करने वालों की दुकानों पर ताले लग गए हैं और गरीबों के हक का पैसा अब सीधा गरीबों के पास जा रहा है। जो सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझने लगे थे, ऐसे बड़े-बड़े दिग्गजों को टैक्स चोरी से लेकर रक्षा सौदों में रिश्वतखोरी के जवाब देने पड़ रहें है।

पीएम ने कहा मैं अख़बारों में देख रहा था कि हेलीकॉप्टर घोटाले के जिस बिचौलिए को विदेश से लाया गया है, वो सिर्फ हेलिकॉप्टर वाली डील में ही शामिल नहीं था बल्कि पहले की सरकार के समय फ्रांस से लड़ाकू विमान का जो सौदा किया जा रहा था, उसमें भी उसकी भूमिका थी। कहीं मिशेल मामा की सौदेबाजी से ही वो डील रुक तो नहीं गई थी? इन तमाम सवालों का जवाब जांच एजेंसियां तो ढूंढ ही रही हैं, देश की जनता भी जवाब मांग रही है। बिचौलियों के जो भी हमदर्द हैं, उनको देश की सुरक्षा से किए गए खिलवाड़ का जवाब देना ही होगा : पीएम मोदी

कमीशन खोरों के ये सारे दोस्त इकट्ठा होकर चौकीदार को डराने का सपना देख रहे हैं लेकिन इनको निराशा हाथ लगने वाली है क्योंकि ये चौकीदार न सोता है और न डरता है। चौकीदार को शक्ति आप सभी से मिल पा रही है। वो लोग लाख मुझे गाली दें, झूठ बोलें, ये सफाई अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed