फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Textile industry's mantras are 'skill, scale, speed' & 'zero-defect ,zero-effect':PM Modi

'स्किल, स्पीड के साथ ही जीरो डिफेक्ट' की राह चले टेक्सटाइल इंडस्ट्री: पीएम मोदी

Fri, 30 Jun 2017 04:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Fri, 30 Jun 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
Textile industry's mantras are 'skill, scale, speed' & 'zero-defect ,zero-effect':PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधीनगर में आयोजित टेक्सटाइल इंडिया 2017 में पहुंचे। उन्होंने इस कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्सटाइल इंडिया 2017 कार्यक्रम में कहा कि भारत वस्त्रनिर्माण के क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र है।और हमारे देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री काफी तेजी से विकास की राह पर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत कपड़ा उद्योग 'स्किल, स्पीड के साथ ही जीरो डिफेक्ट-जीरो इफेक्ट' के मंत्र पर काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने देश के सिल्क रूट की भी चर्चा की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के कपड़ा उद्योग में बेहद संभावनाएं हैं। इस बात की गवाही यहां आए मेहमान भी देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टेक्सटाइल इंडिया 2017 कार्यक्रम में 100 से भी अधिक देशों के लोग आए हुए हैं। जो इस उद्योग में हमारी तेजी से बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है। 
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टेक्सटाइल इंडस्टी बेहतर संसाधनों को अपना रही है, और विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम में टेक्सटाइल इंडस्ट्री की बड़ी भागीदारी है। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत कपड़ा उद्योग 'स्किल, स्पीड के साथ ही जीरो डिफेक्ट-जीरो इफेक्ट' के मंत्र पर काम कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मौजूदा समय में लाइफस्टाइट और पहनावे पर आधारित उद्योगों का 85 बिलियन अमेरिकी डॉलर का बाजार है। ये साल 2025 तक 160 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी भी देश की सांस्कृतिक विविधता के बारे में, वहां के टेक्सटाइल इंडस्ट्री से पता चलता है।  इस कार्यक्रम में पहुंचे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू टेक्सटाइल और कपड़ा उद्योग भारत में दूसरा सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला उद्योग है। भारत में 5.1 करोड़ लोग प्रत्यक्षा और 6.8 करोड़ लोग अप्रत्यक्ष तौर पर इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।


चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि महात्मा गांधी जी भी ये बात कहते थे कि कपड़ा उद्योग में भारतीय अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने की पर्याप्त शक्ति है।
Mahatma Gandhi believed that Indian cotton industries are essential for promoting self sufficient economy: AP CM N. Chandrababu Naidu


इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार इंडस्ट्री के विकास को लेकर बेहद सकारात्मक रुख अपना रही है। उन्होंने बताया कि देश में इंडस्ट्री के विकास की राह में कोई बाधा न आए, इसके लिए सरकार ने तमाम बदलाव किए हैं। इन्हीं बदलावों में जीएसटी भी शामिल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed