फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi addresses the annual Krishi Unnati Mela at Indian Agricultural Research Institute in Delhi

पीएम मोदी बोले- चुनौतियों से लड़कर किसानों की आय करेंगे दोगुनी 

Sat, 17 Mar 2018 01:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Mar 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
PM Modi addresses the annual Krishi Unnati Mela at Indian Agricultural Research Institute in Delhi
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि उन्नति मेले में आज किसानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश में अनाज का रिकॉर्ड उत्पादन हो रहा है। उन्होंने सोलर फार्मिंग को अतिरिक्त आय का एक माध्यम बताया। साथ ही कहा कि ये खेती की वो तकनीक है जो ना सिर्फ सिंचाई की जरूरत को पूरा कर रही है बल्कि पर्यावरण की भी मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसान को चिंतामुक्त करने की लगातार कोशिश कर रही है। वह नई दिल्ली में इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट में चल रहे कृषि में मेले में बोल रहे थे।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि खेत के किनारे पर सोलर पैनल से किसान पानी की पंपिंग के लिए जरूरी बिजली तो लेता ही है साथ में अतिरिक्त बिजली सरकार को बेच भी सकता है। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का सामना करने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है और इस दिशा में हम निरंतर कार्य कर रही हैं। महिला सेल्फ हेल्प ग्रुपों को ‘फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन’ की मदद के साथ ऑर्गेनिक, एरोमैटिक और हर्बल खेती के साथ जोड़ने की योजना भी किसानों की आय बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। 
विज्ञापन

PM Modi addresses the annual Krishi Unnati Mela at Indian Agricultural Research Institute in Delhi
पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ किसानों को मिले, इसके लिए हम राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। MSP के लिए जो लागत जोड़ी जाएगी उसमे किसान और उसके परिवार के द्वारा दिए गए श्रम का मूल्य भी जोड़ा जायेगा। प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के जरिए, हमारी सरकार खेत से लेकर बाजार तक, पूरी सप्लाई चेन को मजबूत कर रही है, आधुनिक एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है। 

आज देश में 11 करोड़ से ज्यादा सॉइल हेल्थ कार्ड बांटे जा चुके हैं। सॉइल हेल्थ कार्ड से मिल रही जानकारी के आधार पर, जो किसान खेती कर रहे हैं, उनकी पैदावार बढ़ने के साथ-साथ खाद पर खर्च भी कम हो रहा है। हमारे देश के किसानों में वो हौसला है जो मुश्किल लगने वाले लक्ष्यों को भी प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से न्यू इंडिया के दो प्रहरियों से एक साथ, एक समय पर बात करने का असवर मिल रहा है। एक प्रहरी हमारे किसान, हमारे अन्नदाता हैं जो देश का भरण पोषण कर रहे हैं। दूसरे प्रहरी हमारे वैज्ञानिक बंधु हैं जो नई-नई तकनीक विकसित कर किसान का जीवन आसान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed