Karnataka: PM मोदी के बंगलूरू आने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया
पीएम मोदी आज बंगलूरू और चिक्काबल्लापुरा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह दोपहर करीब दो बजे चिकबल्लापुरा के चोकहल्ली गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगलूरू आने वाले हैं। वह यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि, पीएम के पहुंचने से पहले ही यहां हंगामा शुरू हो गया। अनुमति नहीं मिलने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध- प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
#WATCH | Karnataka: Police detains Congress workers before they begin their protest, in Bengaluru.
विज्ञापन
Congress workers had organized a protest ahead of the arrival of PM Narendra Modi in Bengaluru. The police had denied permission for the protest. pic.twitter.com/qaXbbnaqapविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 20, 2024
आम चुनाव की तारीखों के एलान के बाद चौथा कर्नाटक दौरा
बता दें, इससे पहले भाजपा की कर्नाटक इकाई ने बताया कि पीएम मोदी आज बंगलूरू और चिक्काबल्लापुरा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह दोपहर करीब दो बजे चिकबल्लापुरा के चोकहल्ली गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इस सीट से राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद प्रधानमंत्री बंगलूरू जाएंगे और शाम चार बजे पैलेस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। बंगलूरू शहर भाजपा का गढ़ है, क्योंकि उसके तीनों सांसद भाजपा के हैं।
लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के एलान के बाद प्रधानमंत्री का यह चौथा कर्नाटक दौरा होगा। उनकी पहली बैठक 16 मार्च को चुनाव की तारीखों के एलान के दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गृह क्षेत्र कलबुर्गी में हुई थी। उनकी अगली सार्वजनिक सभा शिवमोगा में थी। 14 अप्रैल को मोदी मैसूर और मंगलुरु थे।
पीएम मोदी जवाब दें
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री को पूरा अधिकार है कि वह आएं और पार्टी के लिए प्रचार करें। साथ ही प्रधानमंत्री को हमारे कर पर बात करनी होगी, यह अधिकार हमारा है। उन्होंने सूखे के लिए राहत राशि नहीं दी है। भद्रा जल परियोजना को वह पैसा क्यों नहीं दिया गया जो बजट में आवंटित किया जाना था? उन्हें इन सबका जवाब देना होगा। हम किसी का समर्थन नहीं करना चाहते। कानून अपना काम करेगा। जो भी मुद्दा है, कानूनी तरीके से उठाया जाएगा।
कन्नडिगा अपने अधिकार की मांग कर रहे
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर कहा, 'कन्नडिगा अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं। हम भारत सरकार को करों के रूप में 100 रुपये देते हैं और कन्नड़ लोगों को केवल 13 रुपये वापस मिलते हैं। जब वे अपने हिस्से की मांग करते हैं, तो मोदी जी उन्हें 'चोम्बू' देते हैं। राज्य में छह महीने से सूखे के हालात हैं। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार किसानों के लिए, राज्य भर में हमारे गरीबों के लिए 17,400 करोड़ रुपये की सूखा राहत राशि मांग रही है तब मोदी जी हमें 'चोम्बू' देते हैं। भाजपा की सरकार को हराने और कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर चुनने का समय आ गया है।'