PM Mitra Park: गुजरात में देश के पहले पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखेंगे PM मोदी; कपड़ा उद्योग को बढ़ावा
PM Mitra Park: एक साक्षात्कार में दक्षिणी गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष रमेश वघासिया ने कहा कि कपड़ा उद्योग को और प्रभावी बनाने और विस्तार करने के लिए पीएम मित्र पार्क सूरत को समर्पित किया जाएगा। पीएम मित्र पार्क की स्थापना गुजरात की अर्थव्यवस्था के लिए सबसे अहम है। यह सरकार के विकसित भारत संकल्प की दिशा में एक कदम है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ‘पीएम मित्र पार्क’ की आधारशिला रखेंगे। पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क की आधाशिला गुजरात के नवसरी शहर के वानसी बोरसी गांव में 22 फरवरी को रखी जाएगी। कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पीएम पार्क की स्थापना की स्थापना की जा रही है। दक्षिणी गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष रमेश वघासिया ने कहा कि पीएम मित्र पार्क के कारण नवसारी, सूरत और पूरे गुजरात को जाहिर तौर पर फायदा होगा।
विकसित भारत संकल्प की दिशा में एक कदम
एक साक्षात्कार में वघासिया ने कहा कि कपड़ा उद्योग को और प्रभावी बनाने और विस्तार करने के लिए पीएम मित्र पार्क सूरत को समर्पित किया जाएगा। पीएम मित्र पार्क की स्थापना गुजरात की अर्थव्यवस्था के लिए सबसे अहम है। यह सरकार के विकसित भारत संकल्प की दिशा में एक कदम है। पार्क वानसी बोरसी गांव में 1100-1200 एकड़ भूमि क्षेत्र में फैला होगा इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल कपड़ा उद्योग के लिए सात पीएम मित्र पार्क स्थापित करने के लिए साइटों की घोषणा की थी। यह पार्क तमिलनाडु, तेलंगाना, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बनेंगे। उम्मीद है कि पार्क कपड़ा उद्योग को बड़े पैमाने पर मदद करेगा। साथ ही पार्क भारत में विनिर्माण के लिए वैश्विक खिलाड़ियों को आकर्षित करेंगे।
भाजपा के पास विकसित राष्ट्र का मास्टर प्लान तैयार
पीएम मोदी ने भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के पास विकसित राष्ट्र का मास्टर प्लान तैयार है। केंद्र सरकार आने वाले समय में ओलम्पिक कराने, देश को हरित ऊर्जा और सौर ऊर्जा का बढ़ावा देने, खाद्य तेलों, दालों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की आर्थिक तरक्की के लिए गांवों में नए तालाब बनाये जा रहे हैं। सोलर रूफ टॉप अभियान से भी किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध होने में मदद मिलेगी।
यह बात भाजपा को बनाती है अलग
उन्होंने कहा कि जिन्हें आज तक किसी ने नहीं सोचा, उन्होंने उनके लिए योजनाएं बनाईं। विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत इसी सोच के साथ कमजोर-पिछड़ों और महिलाओं के लिए काम किया गया। 18 वर्ष के हो चुके युवा 18वीं लोकसभा के लिए पहली बार मतदान करेंगे। सत्ता में रहने के बाद भी जनता के लिए लगातार काम करते हैं। यही बात भाजपा को अन्य राजनीतिक दलों से अलग बनाती है।