{"_id":"661179c1b3870807fd02c299","slug":"pm-doesn-t-know-history-syama-prasad-mookerjee-himself-was-part-of-govt-with-muslim-league-cong-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election: 'इतिहास नहीं जानते PM, मुस्लिम लीग सरकार का हिस्सा थे श्यामा प्रसाद', कांग्रेस का मोदी पर पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Election: 'इतिहास नहीं जानते PM, मुस्लिम लीग सरकार का हिस्सा थे श्यामा प्रसाद', कांग्रेस का मोदी पर पलटवार
Sat, 06 Apr 2024 10:05 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 06 Apr 2024 10:05 PM IST
सार
Election: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पलवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को अपना इतिहास मालूम नहीं है, क्योंकि जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी उस समय हिंदू महासभा के अध्यक्ष थे और मुस्लिम लीग के साथ बंगाल में गठबंधन सरकार का हिस्सा थे।
विज्ञापन
जयराम रमेश
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह इतिहास नहीं जानते हैं। विपक्षी पार्टी ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी 1940 के दशक की शुरुआत में खुद मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन सरकार का हिस्सा थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने क्या कहा था
इससे पहले प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है और इसका जो कुछ हिस्सा बचा रह गया, उसमें वामपंथी पूरी तरह हावी हो चुके हैं। कांग्रेस इसमें दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती है।
विज्ञापन
'ध्यान भटकाने की रणनीति अपना रहे पीएम'
कांग्रेस ने भाजपा पर बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रधानमंत्री ध्यान भटकाने की रणनीति अपना रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, प्रधानमंत्री को अपना इतिहास मालूम नहीं है, क्योंकि कोई और नहीं बल्कि मुखर्जी ही थे जो उस समय हिंदू महासभा के अध्यक्ष थे और मुस्लिम लीग के साथ बंगाल में गठबंधन सरकार का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा सिंध और उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत में मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन में भी थी। रमेश ने कहा, कांग्रेस बांटने की राजनीति में भरोसा नहीं करती है।
विज्ञापन
'अन्याय के समर्थक हैं पीएम मोदी'
एक्स पर एक पोस्ट में रमेश ने कहा, न्याय पत्र का केंद्र बिंदु पांच न्याय हैं- युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय। प्रधानमंत्री ने आज खुद स्पष्ट कर दिया है कि न्याय औऱ अन्य के बीच संघर्ष में वह अन्याय के समर्थक हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, भारत और भारतीय दस साल अन्याय काल से मुक्ति के लिए निर्णायक मतदान करेंगे। रमेश ने एक वीडियो बयान में आरोप लगाया कि मोदी देश में युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों की हालत और पिछले दस साल के अन्याय से ध्यान हटाना चाहते हैं।