प्रधानमंत्री का रात्रिभोज: सांसद हुए शामिल, कांग्रेस के कार्ति चिदंबरम ने की पीएम मोदी की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा और राज्य सभा के सांसदों को रात्रिभोज दिया। सरकारी पांच सितारा अशोक होटल में हुए इस रात्रिभोज में राज्यसभा में विपक्ष के कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, द्रमुख की कनिमोझि और टीडीपी से भाजपा में आने वाले चार में से तीन राज्य सभा सांसद वाइएस चौधरी, सीएम रमेश और टीजी वेंकटेश भी रात्रिभोज में शामिल हुए।
पीएम मोदी ने दोनों सदनों के सांसदों की एक दूसरे से मुलाकात कराने के उद्देश्य से इस भोज का आयोजन किया। भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने बताया कि इस दौरान सांसदों ने पीएम मोदी के साथ अनौपचारिक तौर पर बातचीत की और उनके सेल्फी भी ली। इस दौरान केवल शाकाहारी भोजन ही परोसा गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के सांसद कार्ति चिदंबरम ने भी शिरकत की। कार्यक्रम से बाहर आने के बाद कार्ति ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि सभी सांसदों की मेजबानी करना प्रधानमंत्री की ओर से अच्छा संकेत था। हममें से ज्यादातर लोग बहली बार आए थे। यह पूरी तरह से अनौपचारिक और बेहतर कदम था।
Karti Chidambaram, Congress MP, after attending the dinner hosted by Prime Minister Narendra Modi for all MPs in Delhi: It was a good gesture of the Prime Minister to host all the MPs. Most of us are first timers. It was a completely informal & a good gesture. pic.twitter.com/ZjXr6q2IzR
— ANI (@ANI) June 20, 2019