फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM-chaired panel's meet to appoint 2 ECs advanced to March 14: Sources

EC: दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए अब 14 मार्च को होगी चयन समिति की बैठक, कानून मंत्रालय ने भेजा पत्र

Mon, 11 Mar 2024 11:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 11 Mar 2024 11:21 PM IST
सार

EC: कानून मंत्रालय ने 14 मार्च को दोपहर 12 बजे होने वाली बैठक के लिए समिति के सभी सदस्यों को संशोधित पत्र भेजा है। इससे पहले बैठक 15 मार्च को शाम छह बजे होनी थी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
PM-chaired panel's meet to appoint 2 ECs advanced to March 14: Sources
Election Commission of India - फोटो : Social Media

विस्तार

चुनाव आयुक्तों के चयन पर बनी उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक अब 14 मार्च को होगी। बैठक में दो नए चुनाव आयुक्तों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

    

उन्होंने बताया कि कानून मंत्रालय ने 14 मार्च को दोपहर 12 बजे होने वाली बैठक के लिए समिति के सभी सदस्यों को संशोधित पत्र भेजा है। इससे पहले बैठक 15 मार्च को शाम छह बजे होनी थी। शुक्रवार को अरुण गोयल ने चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दिया था। वहीं 14 फरवरी को अनूप चंद्र पांडे चुनाव आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से ये पद खाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन समिति के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इसमें एक केंद्रीय मंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी सदस्य हैं। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति एक ही दिन या अगले दिन हो सकती है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में किसी एक का चयन करने के लिए बैठक का नोटिस शनिवार दोपहर को भेजा गया था। जबकि, गोयल के इस्तीफ की अधिसूचना शाम को जारी की गई। कानून मंत्रालय ने दो चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए संशोधित नोटिस शोमवार शाम को जारी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed