फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Plans to set up urban radar in Mumbai

अब अर्बन राडार की जद में होगा मुंबई महानगर प्रदेश

Wed, 06 Jan 2021 12:00 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 06 Jan 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Plans to set up urban radar in Mumbai
मुंबई में बारिश - फोटो : PTI

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित पूरा मुंबई महानगर प्रदेश अर्बन राडार की जद में होगा। इससे मौसम की सटीक जानकारी और मानसूनी आपदा पूर्व आहट मिल सकेगी। राज्य के मुख्य सचिव संजय कुमार ने मानसून से पहले अर्बन राडार लगाने की प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


मुंबई महानगर प्रदेश में मानसून के दौरान भारी वर्षा के चलते कई इलाके जलमग्न हो जाते हैं। मायानगरी मुंबई पानी-पानी हो जाती है और महानगर प्रदेश के इलाके ठाणे, नवी मुंबई और पालघर जिलेे में स्थिति विकट हो जाती है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने मौसम की सटीक जानकारी देने वाले अत्याधुनिक अर्बन राडार को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स सहित पालघर के वसई-विरार, ठाणे के कल्याण-डोंविवली और नवी मुंबई में लगाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के महानिदेशक कृष्णानंद होसालीकर के अनुसार एक अर्बन राडार आसपास में 200 से लेकर 250 किलोंमीटर परिसर में होने वाली वर्षा का अंदाजा लगा सकती है। अर्बन राडार से जहां रियल टाईम डाटा उपलब्ध होगा वहीं, अत्यधिक बारिश से होने वाली आपदा की समय पूर्व जानकारी मिलने से आपदा से पहले एहतियाती कदम उठाए जा सकेंगे।


इंग्लैंड, अमेरिका और जापान में है अर्बन राडार
दुनिया में अभी तक इंग्लैंड, अमेरिका और जापान में अर्बन राडार लगाया गया है। मुंबई देश का पहला महानगर है जहां अर्बन राडार लगाने की योजना बनाई गई है। राज्य सरकार ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी के माध्यम से अर्बन राडार लगाने की तैयारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed