फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Planning to bring 99 percent of the things to 18 percent GST said PM narendra Modi

99 फीसदी चीजें 18 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में लाने की योजना: पीएम मोदी 

Wed, 19 Dec 2018 04:43 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 19 Dec 2018 04:43 AM IST
विज्ञापन
Planning to bring 99 percent of the things to 18 percent GST said PM narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों से पहले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में राहत के संकेत दिए हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार 99 फीसदी वस्तुओं को जीएसटी के 18 फीसदी के स्लैब में लाने का प्रयास कर रही है। एक जीएसटी प्रणाली अब स्थापित हो चुकी है और हम चीजों को जितना हो सके उतना सरल करने की कोशिश में लगे हैं। जीएसटी का 28 प्रतिशत का स्लैब केवल एक फीसदी लग्जरी उत्पादों जैसी चुनिंदा वस्तुओं के लिए होगा।

विज्ञापन


 पीएम ने कहा कि जीएसटी लागू होने से पहले देश में जहां केवल 65 लाख उद्यम ही पंजीकृत थे, अब इसमें 55 लाख की बढ़ोतरी हुई है। हमारा मानना है कि उद्यमों के लिए जीएसटी को अधिक से अधिक सरल किया जाना चाहिए। शुरुआती दिनों में जीएसटी अलग-अलग राज्यों में मौजूद वैट या उत्पाद शुल्क के आधार पर तैयार किया गया था। हालांकि समय-समय पर बातचीत के बाद कर व्यवस्था में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि देश दशकों से जीएसटी की मांग कर रहा था। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि जीएसटी लागू होने से व्यापार में बाधाएं दूर हो रही हैं और प्रणाली की दक्षता में सुधार हो रहा है। इसके साथ ही अर्थव्यवस्था में भी पारदर्शिता आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘देश में भ्रष्टाचार को सामान्य मान लिया गया था’

भ्रष्टाचार पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, भारत में भ्रष्टाचार को सामान्य मान लिया गया था। अक्सर कहा जाता था कि यह तो चलता है। जब भी कोई आवाज उठाता था तो, सामने से आवाज आती थी, यह भारत है, यहां ऐसा ही चलता है। उन्होंने कहा कि जब कंपनियां कर्ज चुकाने में नाकाम रहतीं तो उनके मालिकों के साथ कुछ नहीं होता था। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ विशेष लोगों से उन्हें जांच से सुरक्षा मिली हुई थी। हमारी सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने को लेकर प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed