{"_id":"56e1ff7c4f1c1b234b8b456a","slug":"plane-was-two-hours-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिन क्रू की हरकत से दो घंटे लेट हुआ विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केबिन क्रू की हरकत से दो घंटे लेट हुआ विमान
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Fri, 11 Mar 2016 04:45 AM IST
सार
- जहाज में सांसद और अधिकारी भी थे सवार
- दोनों क्रू मेंबर निलंबित
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केबिन में दो क्रू मेंबर के बीच मारपीट की वजह से एयर इंडिया की एक फ्लाइट दो घंटे देर से उड़ी। विमान में कुछ सांसदों और अधिकारियों समेत 158 यात्री सवार थे। एयरलाइंस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोनों क्रू मेंबर को निलंबित कर दिया है।यह विमान कोच्चि होते हुए तिरुवनंतपुरम जा रहा था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार एक जूनियर केबिन क्रू और सेकेंड सीनियर केबिन क्रू के बीच पहले किसी व्यक्तिगत बात को लेकर बहस हो गई। कुछ देर बाद दोनों हाथापाई करने लगीं। मामला बढ़ने पर कमांडर ने हस्तक्षेप करना चाहा लेकिन दोनों नहीं मानीं। इस पर उन्होंने दोनों क्रू को विमान से उतारने का निर्णय लिया और उनकी जगह नया क्रू आया।
विज्ञापन
दूसरी ओर एयर इंडिया का कहना है कि दो क्रू सदस्यों के बीच मामूली विवाद हुआ था। एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने कहा कि एयरलाइंस ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिएखेद जताया है। यह विमान रात करीब आठ बजे रवाना हुआ।
विज्ञापन