फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Plane fully fueled at the time of take off, why it turns into a ball of fire as soon as it crashes

Ahmedabad Plane Crash: टेकऑफ के समय पूरा भरा होता है ईंधन, इसीलिए क्रैश होते ही आग का गोला बना विमान

Thu, 12 Jun 2025 05:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 12 Jun 2025 05:56 PM IST
सार

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही यह एक आग का गोला बन गया और उसके बाद उससे काला धुआं निकलता दिखा। विमान टेकऑफ होते ही कुछ समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टेकऑफ करते समय विमान अक्सर अपने ईंधन को पूरा भरकर रखते हैं।  

विज्ञापन
Plane fully fueled at the time of take off, why it turns into a ball of fire as soon as it crashes
एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अहमदाबाद के मेघाणी इलाके में गुरुवार को भीषण विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया के विमान में 242 यात्री सवार थे। यह विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था। विमान एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हुआ। विमान रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसके तुरंत बाद विमान से आग का गुबार और काला धुआं निकलता दिखा। आपदा प्रतिक्रिया टीमें और राहत दल बचाव कार्य में लगे हैं। हादसे के बाद एअर इंडिया ने हॉटलाइन नंबर जारी किया है।

विज्ञापन

क्यों ज्यादा घातक हुआ विमान हादसा
यह एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान था, जिसे लंदन जाना था। इस विमान की अधिकतम ईंधन क्षमता 1,00,000 किलोग्राम से ज्यादा है। टेकऑफ (उड़ान भरने) के समय किसी भी विमान में ईंधन पूरी तरह भरा होता है। ऐसे में संभावना है कि इस विमान ने भी लंबी दूरी की जरूरत के अनुसार ईंधन भरा होगा। इसीलिए जब यह विमान टेकऑफ करते ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ, तो भीषण आग का एक गोला और धुआं निकला। दुर्घटनाग्रस्त विमान 11 साल पुराना था। यह एक वाइड-बॉडी, मिड-साइज और लॉन्ज रेंज विमान है, जो 210-250 सीटों की क्षमता के साथ 8,500 समुद्री मील (9,800 मील) तक की दूरी तय कर सकता है। इसे 20 फीसदी कम फ्यूल कंजम्प्शन के साथ डिजाइन किया गया है, जो पर्यावरण के अनुकूल भी माना जाता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक सवार थे; सात पुर्तगाली, एक कनाडाई कर रहा था सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई से एक चश्मदीद के हवाले से कहा, मैं घर में बैठा था, एकदम से आवाज आई। भूकंप जैसा लगा। एकदम धुआं-धुआं था। मालूम नहीं था कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। फिर यहां पर आए तब मालूम चला। यहां आए तो देखा कि विमान हादसा हुआ और बहुत सारे शव पड़े हैं। 

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, 'अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे हृदय विदारक है। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।' वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत दुखी हूं। यह एक हृदय विदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed