{"_id":"60eea99dde5de86819506696","slug":"pk-may-come-with-congress-for-up-elections-and-2024-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ के साथ: यूपी चुनाव और 2024 के चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ आ सकते हैं पीके, मिला पार्टी से जुड़ने का प्रस्ताव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हाथ के साथ: यूपी चुनाव और 2024 के चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ आ सकते हैं पीके, मिला पार्टी से जुड़ने का प्रस्ताव
Wed, 14 Jul 2021 06:08 PM IST
प्रतिभा ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली,
Published by: प्रतिभा ज्योति
Updated Wed, 14 Jul 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
प्रशांत किशोर व राहुल गांधी
- फोटो :
amar ujala
विस्तार
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को इसी सिलसिले में कांग्रेस अधयक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बैठक की थी। सोनिया गांधी के वीडियो कॉल के जरिए बैठक में शामिल होने की जानकारी मिल रही है। बैठक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर हुई, जिसमें के सी वेणुगोपाल और हरीश रावत भी शामिल हुए।
चुनावी रणनीति का ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए हुई मुलाकात
सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर को अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ जुड़ने का प्रस्ताव दिया गया है। अपनी खोई जमीन को फिर से हासिल करने और राज्यों में अपनी स्थिति दुरस्त करने के लिए कांग्रेस को अब पीके में ही सहारा नजर आ रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि किशोर कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार कर सकते हैं। इन चुनावों में पीके की अब बड़ी भूमिका होगी। बताया जा रहा है कि पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा करने और उसका ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए यह बैठक हुई।
इससे पहले भी जुड़ चुके हैं कांग्रेस के साथ
पीके इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ आए थे, उस समय सपा और कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन हुआ था, लेकिन यह गठबंधन चुनाव नहीं जीत पाई। उस समय कहा गया कि पीके चुनाव में प्रियंका गांधी को चेहरा बनाना चाहते थे लेकिन पार्टी आलाकमान के साथ इस मुद्दे पर बात नहीं बन पाई थी, इसलिए पीके बीच में ही पार्टी से अलग हो गए।
ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के बाद वे अभी अभी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार के तौर पर जुड़े हुए हैं और पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। हालांकि पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रशांत किशोर ने पंजाब संकट और वहां के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सुलह कराने को लेकर मंथन कर रहे थे।