फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   piyush goyel says every home has electricity before 2022 

2022 से पहले हर घर को कर देंगे बिजली से रोशन : पीयूष गोयल

Sat, 20 May 2017 08:43 AM IST
amarujala.com- Written by: शशिधर पाठक
amarujala.com- Written by: शशिधर पाठक Updated Sat, 20 May 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
piyush goyel says every home has electricity before 2022 
पीयूष गोयल

यह यूपीए नहीं एनडीए की सरकार है और सरकार जो कहती है, उसे पूरा करती है। केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने सरकार के तीन साल के कामकाज पर अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने भी 2009 तक बिजली तक पहुंचाने का वादा किया था, लेकिन हम पिछली सरकार की तरह केवल वादा नहीं करते, बल्कि इसे पूरा करते हैं। ऊर्जा मंत्री ने विश्वास जताया कि केन्द्र सरकार ने 2022 तक हर घर को रोशन करने का वादा किया है, लेकिन उनका मंत्रालय इस लक्ष्य को काफी पहले पूरा कर लेगा।

विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार लोगों की ऊर्जा जरुरतों को समझती है और इसे लेकर संवेदनशील है। इसे केन्द्र में रखकर सरकार दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत हर घर में बिजली के बल्ब जलाने के लक्ष्य को पूरा करेगी। गोयल ने तीन साल के कामकाज का ब्यौरा पेश करते हुए कहा कि 18,452 गांव बिजली की सुविधा से वंचित थे। लेकिन 15 मई तक इनमें से 13, 469 गांवों तक बिजली पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। अकेले 2016-17 में 6015 गांवों का बिजलीकरण किया गया।
विज्ञापन


इस साल 63,330 गांवों में सघन बिजलीकरण और 30 अप्रैल 2017 त 256.18 लाख बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क बिजली के कनेक्शन दिए गए। गोयल का दावा है कि सरकार ने गांवों बिजली न पहुंचपाने के कारणों का अध्ययन करने के बाद व्यवहारिक स्तर पर पहल की और इसका नतीजा सामने है। उन्होंने कहा कि सरकार न केवल गांवों में बिजली पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा कर रही है, बल्कि लोगों से बिजली की जरूरत को समझते हुए ऊर्जा में बचत करने वाले उपकरणों को अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां ग्रिड नहीं वहां सौर ऊर्जा

piyush goyel says every home has electricity before 2022 

केन्द्रीय बिजली मंत्री ने कहा कि देश में तमाम ऐसे सघन क्षेत्र हैं जहां ग्रिड से बिजली पहुंचाने के लक्ष्य में कठिनाई आ रही है। सरकार वहां सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। ताकि हर गांव और घर को रोशन किया जा सके। इसके अलावा देश भर में वैकल्पिक ऊर्जा के रुप में सौर ऊर्जा को महत्व दिया जा रहा है। सौर ऊर्जा या वैकल्पिक ऊर्जा पर्यावरण के भी काफी अनुकूल है। इसलिए सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। ताकि देश में बिजली का उत्पादन बढ़ाकर ऊर्जा की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

नक्सल प्रभावित राज्यों में विशेष अभियान

छत्तीसगढ़, झारखंड समेत अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों में गांवों को रोशन करने के लिए सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर विशेष अभियान चला रही है। झारखंड में 2525 घर बिजली की रोशनी से वंचित थे। अब केवल 556 रह गये हैं। इसी तरह से 187 नक्सल प्रभावित घरों में सौर ऊर्जा के जरिए बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री रघुबर दास के साथ मिलकर हर घर को बिजली दी जाएगी।

इसी तरह से छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर के 240 गांवों में बिजली नहीं है। गोयल ने कहा कि सरकार ने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री, डीजीपी तथा केन्द्रीय गृहमंत्रालय के साथ चर्चा करके विशेष योजना बनाई है। सरकार इस पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed