फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   piyush goel said last three years 221 railway accidents 324 people killed in rail accident

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया, पिछले तीन वर्षों में हुए 221 रेल हादसे, 324 लोगों की मौत हुई

Wed, 12 Dec 2018 03:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Dec 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
piyush goel said last three years 221 railway accidents 324 people killed in rail accident
पीयूष गोयल - फोटो : ANI

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि पिछले तीन वर्षों में 221 रेल हादसे हुए जिनमें 324 लोगों की मौत हो गई और 628 लोग घायल हुए। मनसुखभाई धनजीभाई वसावा और भरत सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में गोयल ने पिछले तीन वर्षों के दौरान हुए रेल हादसों का आंकड़ा दिया।

विज्ञापन


उनकी ओर से पेश आंकड़े के अनुसार 2016-17 में 104 रेल हादसे हुए जिनमें 238 लोगों की मौत हो गई और 369 लोग घायल हो गए।

दूसरी तरफ, 2017-18 में 73 रेल हादसे हुए जिनमें 57 लोगों की मौत हो गई और 197 लोग घायल हो गए। मंत्री के मुताबिक 2018-19 (30 नवंबर तक) में देश भर में 44 रेल हादसे हुए जिनमें 29 लोगों की मौत हो गई और 62 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed